राजनीतिक संस्कृति Political Culture की अवधारणा राजनीतिक समाजशास्त्र की अभूतपूर्व The ground breaking concept in political sociology देन है। इसने राजनीति शास्त्र को एक नई दिशा प्रदान की है। राजनीतिक संस्कृति की अवधारणा को महत्वपूर्ण आधार प्रदान करने का श्रेय अमेरिका के लेखकों को जाता है जिनमें उल्लम, बीयर तथा आलमंड Ullum, Beer, and Almond का नाम उल्लेखनीय है।
इन लेखकों ने इस अवधारणा को इतना लोकप्रिय बना दिया है कि राजनीतिक व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए इसका प्रयोग किया जाने लगा तथा इस पद्धति के आधार पर यह निश्चित किया गया कि राजनीतिक व्यवस्थाएं ना केवल संरचना या बनावट Structure or composition के आधार पर एक दूसरे से भिन्न होती है बल्कि राजनीतिक संस्कृति के आधार पर भिन्न होती है।
परंतु कई बार यह देखने को मिला है कि राजनीतिक संस्थाओं की बनावट व संरचना एक जैसे होने के बावजूद भी उनके राजनीतिक विकास के मार्ग व कार्य की करने की दिशायें भिन्न भी हो सकती है। जैसे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में एक समान राजनीतिक व्यवस्था को अपनाया गया लेकिन कुछ समय बाद दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं के विकास मार्ग अलग अलग हो गए।
भारत में प्रजातंत्र दिन प्रतिदिन उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर होने लगा और आज भारत में प्रजातंत्र पूरी तरह स्थापित हो चुका है। इसके विपरीत पाकिस्तान में प्रजातंत्र Democracy पूरी तरह हिल चुका है। अतः इस उदाहरण से यह स्पष्ट होता है कि एक सी राजनीतिक व्यवस्था होने पर राजनीतिक विकास व कार्यक्रम भिन्न हो सकता है।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता Necessity of Political Culture Approach in Hindi
राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता Necessity of Political Culture Approach – किसी भी देश की संस्कृति में वहां के लोगों के व्यवहार ,उनकी मान्यताओं, विश्वासों, घृणा ,स्वामी भक्ति ,साहित्य, परंपराओं ,कला और कौशल को सम्मिलित किया जाता है। प्रत्येक समाज में कुछ अंश सांस्कृतिक सामंजस्य An Element of Cultural Harmonyअथवा सांस्कृतिक तनाव Cultural tension के पाए जाते हैं।
सांस्कृतिक सामंजस्य सामाजिक व्यवस्था एवं विकास के कार्य को आसान बना देता है जबकि सांस्कृतिक तनाव कई प्रकार की राजनीतिक एवं प्रशासकीय समस्याओं को जन्म देता है। अतः राजनीति और संस्कृति में गहरा संबंध है। अनुभव के आधार पर यह निश्चित हो गया है कि व्यक्ति का सांस्कृतिक व्यवहार उसके राजनीतिक व्यवहार को प्रभावित करता है।
यह भी पढ़े –
- Political System:राजनीतिक व्यवस्था तत्व,विशेषताएं, कार्य
- Political System: राजनीतिक व्यवस्था के प्रकार -वर्गीकरण
इसलिए राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता महसूस की जाने लगी। राजनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए एरिक रोवे ( Eric Rowe ) ने लिखा है कि हर देश की राजनीति समय और स्थान भारतीय पर्यावरण पर्यावरण में ही संचालित होती है। इस पर्यावरण में भौतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक पक्ष शामिल होते हैं।
कहने का तात्पर्य यह है कि हर देश की राजनीति पर्यावरण Political Environment के इन पहलुओं से प्रभावित होती है,लेकिन सांस्कृतिक पहलू का विशेष स्थान होता है।
सन 1959 में ग्रैबिल आलमंड ( Gabriel Almond ) नामक विद्वान ने सबसे पहले अपने लेख में ‘राजनीतिक संस्कृति’ शब्द का प्रयोग किया था। इस लेख में उसने जो कुछ लिखा था उसका सार यह था कि हर राजनीतिक व्यवस्था में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों की एक विशेष शैली या तरीका होता है जिसे राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।
राजनीतिक संस्कृति का अर्थ Meaning of Political Culture in Hindi
राजनीतिक संस्कृति का अर्थ Meaning of Political Culture – राजनीतिक संस्कृति सामान्य सांस्कृतिक व्यवस्था का एक भाग है। यह किसी निश्चित राज्य में बसने वाले लोगों की उन सामूहिक अंतः भावनाओं का नाम है जिन्हें राजनीतिक व्यवस्था की प्रतिक्रियाओं के रूप में व्यक्त किया जाता है।
दूसरे शब्दों में राजनीतिक प्रद्धति एवं राजनीतिक प्रश्नों से संबंध समाज के दृष्टिकोणो ,विश्वासों एवं भावनाओं के मिश्रित रूप को राजनीतिक संस्कृति की संज्ञा दी जाती है। राजनीतिक संस्कृति कार्योन्मुख नहीं होती है। इससे राजनीतिक कार्यों का पता नहीं चलता बल्कि उनके प्रति लोगों के विचारों और विश्वासों का पता चलता है।
यह भी पढ़े –
- Parliamentary System: भारतीय संसदीय प्रणाली के 12 दोष
- Indian Parliamentary System : दोषों को दूर करने के सुझाव
राजनीतिक संस्कृति की परिभाषाएं Definitions of Political Culture in Hindi
राजनीतिक संस्कृति को आधुनिक लेखकों ने अपने-अपने ढंग से परिभाषित करने का प्रयास किया है। कुछ परिभाषाएं निम्नलिखित है Some definitions are as follows –
आलमंड और पावेल Almond and Powell
आलमंड और पावेल Almond and Powell के अनुसार – “राजनीतिक संस्कृति एक राजनीतिक व्यवस्था के प्रति उसके सदस्यों की राजनीतिक समस्याओं के प्रति मिलने वाले दृष्टिकोणों या अनुकूलन का नाम है। “
एरिक रोवे Eric Rowe
एरिक रोवे Eric Rowe के अनुसार – “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है । “
पारसंस Parsons
पारसंस Parsons के अनुसार – ” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”
यह भी पढ़े –
- Comparative Politics: तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर
- Comparative Politics : तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति
बीयर और उलम Beer and Ulam
बीयर और उलम Beer and Ulam के अनुसार – ” समाज की सामान्य संस्कृति के कुछ पहलू विशेष रूप से इस बात से संबंधित होते हैं कि सरकार का संचालन Running of the government किस तरह से किया जाना चाहिए और इसे क्या कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए। संस्कृति के इस क्षेत्र को राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।
फाइनर Finer
फाइनर Finer का कहना हैं – ” राष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति मुख्य रूप से शासकों, राजनीतिक इकाइयों और प्रक्रियाओं की औचित्यपूर्णता से संबंधित है।
इन परिभाषाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राजनीतिक संस्कृति लोगों के राजनीतिक विश्वासों, प्रवृत्तियों , मनोवृतियों और परंपराओं Political beliefs, tendencies, attitudes, and traditions आदि का समूह है जो उनकी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि अभिवृत्तियां सचेतन रूप से धारित ना हो और राजनीतिक व्यवस्था में व्यक्ति या गुट के संबंधों में यह निहित हो।
किसी देश की राजनीतिक संस्कृति ही वहां की राजनीतिक व्यवस्था की सफलता और असफलता Success and Failure का मुख्य कारण बनती है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन में संसदीय प्रणाली की सफलता और फ्रांस में उसकी विफलता के पीछे दोनों देशों की राजनीतिक संस्कृति में भिन्नता होना ही उस का प्रमुख कारण है।
यह भी पढ़े –
- Democratic System: लोकतंत्र को मजबूत करने वाले तत्व
- Indian Democracy: भारतीय लोकतंत्र की समस्यांए- चुनौतियां
FAQs About the Meaning and Definitions of Political Culture
प्रश्न-1.राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता क्यों पड़ी ? Why did the need for the political culture perspective arise in Hindi?
उत्तर- किसी भी देश की संस्कृति में वहां के लोगों के व्यवहार उनकी मान्यताओं, विश्वासों, घृणा ,स्वामी भक्ति, साहित्य, परंपराओं ,कला और कौशल Beliefs, convictions, hatred, loyalty, literature, traditions, art, and skills को सम्मिलित किया जाता है। इसलिए राजनीतिक संस्कृति के दृष्टिकोण की आवश्यकता महसूस की जाने लगी।
प्रश्न-2.फाइनर के अनुसार राजनीतिक संस्कृति का अर्थ बताएं। Explain the meaning of political culture according to Finer in Hindi.
उत्तर- फाइनर ( Finer ) का कहना हैं कि -” राष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति मुख्य रूप से शासकों, राजनीतिक इकाइयों और प्रक्रियाओं की औचित्यपूर्णता से संबंधित है।
प्रश्न-3.बीयर और उलम के अनुसार राजनीतिक संस्कृति क्या हैं ? According to Beer and Ulam, what is political culture in Hindi?
उत्तर- बीयर और उलम ( Beer and Ulam ) के अनुसार – ” समाज की सामान्य संस्कृति के कुछ पहलू विशेष रूप से इस बात से संबंधित होते हैं कि सरकार का संचालन किस तरह से किया जाना चाहिए और इसे क्या कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए। संस्कृति के इस क्षेत्र को राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।
प्रश्न-4.राजनीतिक संस्कृति पारसंस के अनुसार क्या हैं ? According to Parsons, what is political culture in Hindi?
उत्तर- पारसंस ( Parsons ) के अनुसार – ” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”
प्रश्न-5.एरिक रोवे के अनुसार राजनीतिक संस्कृति। Political culture according to Eric Rowe in Hindi.
उत्तर- एरिक रोवे ( Eric Rowe ) के अनुसार – “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है ।
प्रश्न-6.आलमंड और पावेल के अनुसार राजनीतिक संस्कृति। Political culture according to Almond and Powell in Hindi.
उत्तर- आलमंड और पावेल ( Almond and Powell ) के अनुसार – “राजनीतिक संस्कृति एक राजनीतिक व्यवस्था के प्रति उसके सदस्यों की राजनीतिक समस्याओं के प्रति मिलने वाले दृष्टिकोणों या अनुकूलन का नाम है।
प्रश्न-7.राजनीतिक संस्कृति का अर्थ क्या हैं ? What is the meaning of political culture in Hindi?
उत्तर- राजनीतिक संस्कृति सामान्य सांस्कृतिक व्यवस्था का एक भाग है। यह किसी निश्चित राज्य में बसने वाले लोगों की उन सामूहिक अंतः भावनाओं का नाम है जिन्हें राजनीतिक व्यवस्था की प्रतिक्रियाओं के रूप में व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न-8.राजनीतिक संस्कृति की परिभाषाएं। Definitions of political culture in Hindi.
उत्तर- 1 .एरिक रोवे ( Eric Rowe ) के अनुसार – “राजनीतिक संस्कृति व्यक्तिगत मूल्यों, विश्वासों और भावनात्मक दृष्टिकोण या व्यवहारों की प्रतिकृति है ।
2 . पारसंस ( Parsons ) के अनुसार – ” राजनीतिक संस्कृति का संबंध राजनैतिक उद्देश्यों के प्रति किया गया अनुकूलन है ।”
प्रश्न-9.’राजनीतिक संस्कृति ‘शब्द का प्रयोग पहली बार किसने किया ? Who first used the term ‘political culture’ in Hindi?
उत्तर- सन 1959 में ग्रैबिल आलमंड ( Gabriel Almond ) नामक विद्वान ने सबसे पहले अपने लेख में ‘राजनीतिक संस्कृति ‘शब्द का प्रयोग किया था। इस लेख में उसने जो कुछ लिखा था उसका सार यह था कि हर राजनीतिक व्यवस्था में होने वाली राजनीतिक गतिविधियों की एक विशेष शैली या तरीका होता है जिसे राजनीतिक संस्कृति कहा जाता है।
प्रश्न-10.राजनीतिक व्यवस्था के सफलता के लिए राजनीतिक संस्कृति क्यों जरुरी हैं ?Why is political culture essential for the success of a political system in Hindi?
उत्तर- किसी देश की राजनीतिक संस्कृति ही वहां की राजनीतिक व्यवस्था की सफलता और असफलता का मुख्य कारण बनती है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन में संसदीय प्रणाली की सफलता और फ्रांस में उसकी विफलता के पीछे दोनों देशों की राजनीतिक संस्कृति में भिन्नता होना ही उस का प्रमुख कारण है।
और पढ़ें –
- India-China: भारत-चीन संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-Sri-Lanka : भारत-श्रीलंका सम्बन्ध इतिहास से वर्तमान तक
- India-Nepal : नेपाल भारत सम्बन्ध इतिहास से वर्तमान तक
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति प्रकार | वर्गीकरण | विभिन्न रूप
- Marxism’s Theory of Surplus Value | अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत अर्थ ,आलोचना,विपक्ष में तर्क

