Pressure Groups Functions, Importance, and Utility in Hindi- दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता – आधुनिक लोकतंत्रीय शासन -प्रणाली ने जहां राजनीतिक दलों के विकास में सहायता की है वही वहाँ उसने अनेक दबाव -समूहों को भी जन्म दिया है । आज लगभग सभी देशों में हित-समूह और दबाव -समूह पाया जाता हैं ।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
यह संगठन प्रायः एक व्यवसाय के लोगों का एक गुट होता हैं जो अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की नीतियों को प्रभावित करने का प्रयत्न करता रहता है । Pressure Groups : दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता- को जानना आप सभी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं । आइये जानते हैं विस्तार से –
दबाव समूह का परिचय Meaning of Pressure Group in Hindi
Pressure Groups दबाव -समूह सभी विकासशील Developing और विकसित देशों में कार्यरत हैं । जब समान हित वाले समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार से सहायता चाहने लगता हैं और विधानमंडल के सदस्यों को इस रूप में प्रभावित करने का प्रयत्न करने लगता हैं कि सामान्य कानूनों का निर्माण अथवा उनमें संशोधन करते समय उनके हितों को ध्यान में रखा जाए तो वह दबाव -समूह का रूप धारण कर लेता है ।
दबाव -समूह Pressure Groups सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करने वाले निजी समुदाय हैं । इन समूहों का उद्देश्य सरकार को प्रभावित करके अपने हितों को बनाये रखना होता हैं । समान हित ही दबाव संगठन का मूलाधार है । दबाव समूह राजनीतिक संगठन नहीं होते बल्कि ये गैर राजनीतिक स्वरूप के होते है ।
दबाव समूह दो प्रकार की होती हैं। एक है सामुदायिक समूह Communal Groups और दूसरा संघात्मक समूह Associational Groups ।
दबाव -समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिये रेडियो , टेलीविजन , प्रेस , समाचार-पत्रों आदि का खुलकर प्रयोग करते हैं । यधपि दबाव समूह देश की राजनीति को प्रभावित करते हैं लेकिन विश्व के किसी भी देश में दबाव -समूहों को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं ।
यह भी पढ़ें –
- Definition Of Pressure Groups : दबाव समूह की 5 परिभाषाएं
- Pressure Groups: दबाव समूह तथा राजनीतिक दलों में 6 अंतर
दबाव समूहों के कार्य, महत्व एवं उपयोगिता Functions, Importance and Utility of the Pressure Groups in Hindi
कुछ समय पहले तक Pressure Groups दबाव -समूह को हेय दृष्टि से देखा जाता था । प्रजातंत्र राज्य Democratic State में उसका महत्व नहीं था। लेकिनअब स्थिति बदल गयी हैं । राजनीति में दबाव -समूह के महत्व को समझा जाने लगा है । लोकतंत्र में दबाव -समूहों का महत्व दिन -प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ।
Pressure Groups दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता को निम्नलिखित प्रकार से वर्णित किया जा सकता है –
जनमत का निर्माण करना To Form Public Opinion
जनमत का निर्माण करना To Form Public Opinion meaning in Hindi- दबाव – समूहों का पहला महत्वपूर्ण कार्य जनमत का निर्माण करना है । दबाव – समूह विभिन्न प्रश्नों पर जनता को शिक्षित करके जनमत का निर्माण करने में सहायता करते हैं । वे प्रचार -लेखों , भाषणों , समाचार – पत्रों एवं सभाओं के द्वारा अपने लक्ष्य का प्रचार करते हैं । बड़े -बड़े हित -समूह Large interest groups अपने समाचार -पत्र तथा पत्रिकाएं भी निकालते हैं जिनके द्वारा वे अपने विचारों का प्रसार करते हैं । इससे वे जनमत को अपने पक्ष में तैयार करने का कार्य करते हैं ।
यह भी पढ़ें –
- Bureaucracy : नौकरशाही की 18 महत्वपूर्ण विशेषताएँ
- Bureaucracy: नौकरशाही के 10 दोष | दोषों को दूर करने के सुझाव
चुनावों में सक्रिय भूमिका Active Role in Elections
चुनावों में सक्रिय भूमिका Active Role in Elections meaning in Hindi- यधपि हित -समूह तथा Pressure Groups दबाव – समूहों के सदस्य प्रत्यक्ष रूप से चुनावों में भाग नहीं लेते परंतु वे चुनाव प्रक्रिया को अवश्य ही प्रभावित करते हैं । चुनावों के समय जहां वे सत्ताधारी दल Ruling party को चंदा देते हैं , वहां वे विरोधी दलों को भी चंदा आदि देते हैं । वे सभी दलों से अपनी साँठ -गाँठ बनाये रखते हैं ताकि चुनावों के परिणामस्वरूप As a result चाहे कोई भी दल सत्ता में आये वह उनके हितों के विरुद्ध कार्य Contrary action न करे ।
समाज और शासन में संतुलन स्थापित करना To Establish Balance Between Society and Government
समाज और शासन में संतुलन स्थापित करना To Establish Balance Between Society and Government meaning in Hindi- Pressure Groups दबाव -समूहों का एक लाभ यह हैं कि इनसे विभिन्न हितों के बीच संतुलन बना रहता है । व्यापारी , श्रमिक , किसान , जातीय तथा धार्मिक समुदाय अपने हितों को प्राप्त करने के लिए एक -दूसरे से प्रतियोगिता करते हैं जिससे समाज और शासन में संतुलन स्थापित हो जाता है और कोई भी प्रभावशाली सत्ता नहीं हो पाती ।
यह भी पढ़ें –
- Civil Service: असैनिक सेवाओं के 6 मुख्य कार्य
- Civil Services : सिविल सेवाएं परिभाषाएं | वर्गीकरण | लाभ | प्रकार
सरकार की निरंकुशता पर नियंत्रण Control on Absoluteness of Government
सरकार की निरंकुशता पर नियंत्रण Control on Absoluteness of Government meaning in Hindi- प्रत्येक शासन व्यवस्था में केन्द्रीयकरण की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण समस्त शक्तियां सरकार के हाथों में केंद्रित हो जाती हैं । दबाव – समूह अपने साधनों द्वारा सरकार को निरंकुश बनने से रोकते हैं ।
व्यवसायों का प्रतिनिधित्व Representation of Professions
व्यवसायों का प्रतिनिधित्व Representation of Professions meaning in Hindi- प्रजातंत्र में प्रादेशिक आधार पर निर्वाचन होता है । इसलिये विभिन्न व्यवसायों का प्रतिनिधित्व संसद या विधानमंडल में नहीं हो पाता है । दबाव -समूह विभिन्न व्यवसायों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाता हैं । यह क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के पूरक के रूप में काम करता है ।
यह भी पढ़ें –
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन महत्व | भूमिका
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन के विभिन्न प्रकार
कानून निर्माण में सहायक Helpful in Law Making
कानून निर्माण में सहायक Helpful in Law Making meaning in Hindi- Pressure Groups दबाव समूह अपनी विशेषज्ञता एवं ज्ञानगुरुता के कारण सही सूचनाओं के माध्यम से सांसदों एवं विधायकों को कानून निर्माण में आवश्यक परामर्श देते हैं । इनका परामर्श और सहायता इतनी उपयोगिता होती है कि इन्हें विधानमंडल के पीछे विधानमंडल कहा जाता है । वास्तव में दबाव -समूह लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राण – वायु हैं ।
व्यक्ति और सरकार के बीच संचार Communique between Individual and Government
व्यक्ति और सरकार के बीच संचार Communique between Individual and Government meaning in Hindi- Pressure Groups दबाव -समूह व्यक्ति और सरकार के बीच संचार के रूप में काम करता है । यह व्यक्ति और सरकार के हितों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है ।
यह भी पढ़ें –
- Comparative Politics: तुलनात्मक राजनीति की 9 उपयोगिता
- Comparative Politics : तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति
नौकशाही पर दबाव डालना To Pressurise the Bureaucracy
नौकशाही पर दबाव डालना To Pressurise the Bureaucracy meaning in Hindi- दबाव गुटों के प्रतिनिधि नौकशाही के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखते हैं तथा अनुचित ढंग द्वारा उनको प्रभावित करके शासकीय नीति को अपने पक्ष में बनवाने का प्रयत्न करते रहते हैं ।
सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक सुधार Social , Economic and Political Reforms
सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक सुधार Social, Economic and Political Reforms meaning in Hindi- दबाव -समूह सामाजिक , आर्थिक तथा राजनीतिक सुधारों का प्रचार करते हैं और उनके लिए सरकार पर दबाव डालते हैं । उदाहरणस्वरूप इंग्लैंड में कुछ दबाव -समूहों के प्रचार के परिणामस्वरूप ही महिलाओं को मताधिकार प्राप्त हुआ । भारत में मजदूरों के दबाव -समूहों के प्रयत्नों के कारण ही मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन , भत्ते , बोनस तथा सुविधाओं से सम्बंधित कानून पास किये गए ।
यह भी पढ़ें –
- Indian Democracy: भारतीय लोकतंत्र की समस्यांए- चुनौतियां
- Democracy: लोकतंत्र को प्रभावित करने वाले आर्थिक तत्व ,चुनौतियां
न्यायालय व्दारा दबाव Pressure through Courts
न्यायालय व्दारा दबाव Pressure through Courts meaning in Hindi- दबाव -समूह जब कभी यह देखते हैं कि विधानमंडल उनके हितों के विरुद्ध कानून का निर्माण कर रहा है तो वे न्यायालय में मुकदमा Trial दायर करते हैं । इसके लिए वे योग्य वकीलों को इन मुकदमों की पैरवी करने के लिए नियुक्त करते हैं और निर्णय अपने पक्ष में करवाने का प्रयत्न करते हैं ।
दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी है । इस जानकारी से यह स्पष्ट हो जाता है कि दबाव -समूह जहां अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए कार्य करते हैं वहां वे सामाजिक , आर्थिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । ऐसे ही रोचक जानकारी रोजाना प्राप्त करने के लिए ज्ञान फॉरएवर पर बने रहे ।
FAQs About the Pressure Groups Functions, Importance & Utilities in Hindi
प्रश्न- 1. दबाव-समूहों के जनमत का निर्माण का अर्थ बताएं ?Explain what is meant by the shaping of public opinion by pressure groups in Hindi.
उत्तर- दबाव – समूहों का पहला महत्वपूर्ण कार्य जनमत का निर्माण करना है । दबाव-समूह विभिन्न प्रश्नों पर जनता को शिक्षित करके जनमत का निर्माण करने में सहायता करते हैं ।
प्रश्न- 2. दबाव-समूहों के व्दारा जनमत का निर्माण कैसे किया जाता हैं ?How is public opinion shaped by pressure groups in Hindi ?
उत्तर- दबाव – समूह विभिन्न प्रश्नों पर जनता को शिक्षित करके जनमत का निर्माण करने में सहायता करते हैं । वे प्रचार -लेखों , भाषणों , समाचार – पत्रों एवं सभाओं के द्वारा अपने लक्ष्य का प्रचार करते हैं । बड़े -बड़े हित -समूह अपने समाचार -पत्र तथा पत्रिकाएं भी निकालते हैं
प्रश्न- 3. दबाव-समूहों के चुनावों में क्या भूमिका हैं ?What role do pressure groups play in elections in Hindi ?
उत्तर- दबाव – समूहों के सदस्य प्रत्यक्ष रूप से चुनावों में भाग नहीं लेते परंतु वे चुनाव प्रक्रिया को अवश्य ही प्रभावित करते हैं । चुनावों के समय जहां वे सत्ताधारी दल को चंदा देते हैं , वहां वे विरोधी दलों को भी चंदा आदि देते हैं । वे सभी दलों से अपनी साँठ -गाँठ बनाये रखते हैं ताकि चुनावों के परिणामस्वरूप चाहे कोई भी दल सत्ता में आये वह उनके हितों के विरुद्ध कार्य न करे ।
प्रश्न- 4. दबाव-समूहों के क्या लाभ हैं ?What are the benefits of pressure groups in Hindi ?
उत्तर- दबाव -समूहों का एक लाभ यह हैं कि इनसे विभिन्न हितों के बीच संतुलन बना रहता है । व्यापारी , श्रमिक , किसान , जातीय तथा धार्मिक समुदाय अपने हितों को प्राप्त करने के लिए एक -दूसरे से प्रतियोगिता करते हैं जिससे समाज और शासन में संतुलन स्थापित हो जाता है और कोई भी प्रभावशाली सत्ता नहीं हो पाती ।
प्रश्न- 5. दबाव-समूह सरकार को निरंकुश बनने से कैसे रोकती हैं ? How do pressure groups prevent the government from becoming authoritarian in Hindi ?
उत्तर- प्रत्येक शासन व्यवस्था में केन्द्रीयकरण की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण समस्त शक्तियां सरकार के हाथों में केंद्रित हो जाती हैं । दबाव – समूह अपने साधनों द्वारा सरकार को निरंकुश बनने से रोकते हैं ।
प्रश्न- 6. दबाव-समूह व्यवसायों का प्रतिनिधित्व कैसे करती हैं ?How do pressure groups represent businesses in Hindi ?
उत्तर- प्रजातंत्र में प्रादेशिक आधार पर निर्वाचन होता है । इसलिये विभिन्न व्यवसायों का प्रतिनिधित्व संसद या विधानमंडल में नहीं हो पाता है । दबाव -समूह विभिन्न व्यवसायों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाता हैं । यह क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के पूरक के रूप में काम करता है ।
प्रश्न- 7. दबाव -समूह व्यक्ति और सरकार के बीच संचार कैसे करती हैं ?How do pressure groups represent businesses in Hindi ?
उत्तर- व्यक्ति और सरकार के बीच संचार -दबाव -समूह व्यक्ति और सरकार के बीच संचार के रूप में काम करता है । यह व्यक्ति और सरकार के हितों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है ।
प्रश्न- 8. दबाव-समूह अपने हितो की पूर्ति के लिए क्या करते हैं ?What do pressure groups do to achieve their interests in Hindi ?
उत्तर- दबाव -समूह जब कभी यह देखते हैं कि विधानमंडल उनके हितों के विरुद्ध कानून का निर्माण कर रहा है तो वे न्यायालय में मुकदमा दायर करते हैं । इसके लिए वे योग्य वकीलों को इन मुकदमों की पैरवी करने के लिए नियुक्त करते हैं और निर्णय अपने पक्ष में करवाने का प्रयत्न करते हैं ।

