United Nations Organization Achievements and Failures in Hindi संयुक्त राष्ट्र संघ की उपलब्धियां और असफलताएं – संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना तथा विभिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य हैं । इसके साथ ही निशस्त्रीकरण और नई अंतर्रष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयत्न करना संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य में शामिल है ।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
संयुक्त राष्ट्र संघ की उपलब्धियां United Nations Organization Achievements in Hindi
पिछले 5 दशकों में संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शांति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निम्नलिखित सफलताओं का विवरण संयुक्त राष्ट्र संघ की उपलब्धियों का स्पष्ट प्रमाण कहा जा सकता है –
1 ) फिलिस्तीन के मामले में मध्यस्थता तथा इजराइल राज्य की स्थापना।
2 ) इंडोनेशिया के विवाद में मध्यस्थता ,परिणामस्वरूप वहां से होलैंड की सेनाओं की वापसी संभव हुई और इंडोनेशिया एक स्वतंत्र गणराज्य बन सका।
3) कश्मीर के प्रश्न को लेकर भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोकना।
4 ) उत्तरी कोरिया के आक्रमण से दक्षिणी कोरिया की सामूहिक कार्यवाही द्वारा रक्षा करना।
5) मानव संहार या साविध को अपराध घोषित करते हुए उसकी रोकथाम करना।
6 ) 1962 ई. में क्यूबा संकट को महासचिव के हस्तक्षेप से हल करना ।
7 ) संघ द्वारा स्थापित विभिन्न इकाइयों के सहयोग से गरीबी, बीमारियों आदि को दूर करने में सफलता ।
8 ) फ्रांस ,ब्रिटेन तथा इजराइल के मिस्र पर संयुक्त आक्रमण को रोकने तथा सेनाओं की वापसी ।
9 ) संघ के प्रयत्नों से एशिया और अफ्रीका से उपनिवेशवाद का अंत होना ।
10 ) मानवीय अधिकारों का सार्वभौमिक घोषणा पत्र का प्रस्ताव पारित कर विश्व के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के सभी प्रकार के अधिकार देने के लिए सदस्य राज्यों को निर्देश देना ।
यह भी पढ़े –
- United Nations : संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 मुख्य अंग
- SAARC : सार्क क्या है | सार्क के मुख्य उदेश्य | सार्क संस्थाएं
- Globalisation : वैश्वीकरण मार्ग की 10 मुख्य बाधाएं | कठिनाइयां
11 ) मलेशिया राज्य की स्थापना में सहयोग प्रदान करना ।
12 ) 1965 तथा 1971 के भारत-पाक युद्धों की समाप्ति के लिए प्रयत्न ।
13 ) दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति को समाप्त करने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाना।
14 ) 1975 ई. को महिला स्वतंत्र वर्ष घोषित कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना।
15 ) 1979 ई. को बच्चों का वर्ष घोषित कर उनकी समस्याओं को समझाने का प्रयत्न करना।
16 ) निशस्त्रीकरण द्वारा विश्व में हथियारों की होड़ को रोकना, इसके अंतर्गत SALT II पर हस्ताक्षर।
17 ) संयुक्त राष्ट्र संघ के अथक प्रयासों से अंततः 1990 में नामीबिया को दक्षिण-अफ्रीकी शासन से स्वतंत्रता प्राप्ति ।
18 ) गृहयुद्ध में फसें अकालग्रस्त सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र संघ ने सेना भेजी ।
19 ) जातीय संघर्ष को रोकने के लिए युगोस्लाविया में हस्तक्षेप और युगोस्लाविया के खिलाफ प्रतिबंध लागू ।
20 ) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव अनुसार बहुराष्ट्रीय सेना के बल प्रयोग द्वारा इराक के अनाधिकृत कब्जे से फरवरी 1991 में कुवैत की मुक्ति।
यह भी पढ़े –
- Disarmament:नि:शस्त्रीकरण अर्थ | उदेश्य | स्वरूप | प्रकार
- Human Rights :मानव अधिकार अर्थ | महत्व | सार्वभौमिक घोषणा पत्र
संयुक्त राष्ट्र संघ की असफलताएं Failures of United Nations Organization in Hindi
जहां एक और संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations Organization ने विश्व की अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान किया है वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र संघ की अनेक समस्याओं पर असफलता का भी सामना करना पड़ा है। ऐसी ही कुछ प्रमुख असफलताओं का वर्णन इस प्रकार है
1 ) महाशक्तियों के बीच निशस्त्रीकरण ,आण्विक शक्ति ,हथियारों एवं परंपरागत सेनाओं Disarmament, nuclear power, weapons, and conventional armed forces में कमी करने पर कोई समझौता संभव नहीं हो सका और इस प्रकार विश्व शांति एवं सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
2 ) कश्मीर संबंधी भारत-पाक विवाद अभी तक हल नहीं हो पाया है।
3 ) जर्मन शासित संधि पर हस्ताक्षर ना हो पाने के कारण जर्मनी का पुनः एकीकरण संभव नहीं हो सका था।
4 ) दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति को समाप्त नहीं किया जा सका है और संयुक्त राष्ट्र के विरोध के बावजूद वहां नया संविधान लागू हो गया है।
5 ) नामीबिया पर दक्षिण अफ्रीकी नियंत्रण को हटाने में कोई सफलता नहीं मिली है जबकि यह एक स्वतंत्र देश बन गया है।
6 ) कोरिया अभी भी विभक्त है और दोनों के बीच तनाव बराबर बना हुआ है।
7 ) अफगानिस्तान, साइप्रस, ग्रेनाइट, फिलिस्तीन और लेबनान Afghanistan, Cyprus, Grenada, Palestine, and Lebanon समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकल सका है।
8 ) युद्धों के प्रारंभ होने को रोकने में विफलता।
FAQs About the Achievements and Failures of the United Nations in Hindi
प्रश्न-1.संयुक्त राष्ट्र संघ की दो उपलब्धियां बतायें। State two achievements of the United Nations in Hindi.
उत्तर- 1 ) फिलिस्तीन के मामले में मध्यस्थता तथा इजराइल राज्य की स्थापना।
2 ) इंडोनेशिया के विवाद में मध्यस्थता ,परिणामस्वरूप वहां से होलैंड की सेनाओं की वापसी संभव हुई और इंडोनेशिया एक स्वतंत्र गणराज्य बन सका।
प्रश्न-2.संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ असफलताएं बताएं। Mention some of the failures of the United Nations in Hindi.
उत्तर- 1 ) महाशक्तियों के बीच निशस्त्रीकरण ,आण्विक शक्ति ,हथियारों एवं परंपरागत सेनाओं में कमी करने पर कोई समझौता संभव नहीं हो सका और इस प्रकार विश्व शांति एवं सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
2 ) कश्मीर संबंधी भारत-पाक विवाद अभी तक हल नहीं हो पाया है।
3 ) जर्मन शासित संधि पर हस्ताक्षर ना हो पाने के कारण जर्मनी का पुनः एकीकरण संभव नहीं हो सका था।
प्रश्न-3.संयुक्त राष्ट्र संघ की महत्वपूर्ण उपलब्धि क्या है? What is a significant achievement of the United Nations in Hindi?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना तथा विभिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य हैं । इसके साथ ही निशस्त्रीकरण और नई अंतर्रष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयत्न करना संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य में शामिल है ।
प्रश्न-4.संयुक्त राष्ट्र संघ की ताकत और कमजोरियां क्या हैं? What are the strengths and weaknesses of the United Nations in Hindi?
उत्तर- निशस्त्रीकरण और नई अंतर्रष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रयत्न करना संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य उद्देश्य में शामिल है । महाशक्तियों के बीच निशस्त्रीकरण ,आण्विक शक्ति ,हथियारों एवं परंपरागत सेनाओं में कमी करने पर कोई समझौता संभव नहीं हो सका और इस प्रकार विश्व शांति एवं सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
प्रश्न-5.संयुक्त राष्ट्र क्यों असफल रहा है? Why has the United Nations failed in Hindi?
उत्तर- 1) कश्मीर संबंधी भारत-पाक विवाद अभी तक हल नहीं हो पाया है।
2) जर्मन शासित संधि पर हस्ताक्षर ना हो पाने के कारण जर्मनी का पुनः एकीकरण संभव नहीं हो सका था।
3 ) दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति को समाप्त नहीं किया जा सका है और संयुक्त राष्ट्र के विरोध के बावजूद वहां नया संविधान लागू हो गया है।
और पढ़े –
- India-Russia Relations : भारत-रूस संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- Indian Constitution- इतिहास, मौलिक अधिकार, महत्व, विशेषताएँ और रोचक तथ्य
- Public Corporation : सार्वजनिक निगम के लाभ-हानि | गुण-दोष
- India-Pakistan Relations : भारत-पाकिस्तान संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- Government Company : सरकारी कम्पनी के गुण-दोष | लाभ-हानि

