कार्मिक प्रशासन Personnel Administration ऐसे कुछ मौलिक मार्गदर्शक सिद्धांतों के बिना अधूरा है जो कि अति आवश्यक है क्योंकि कार्मिक प्रशासन का प्रत्यक्ष संबंध मानव के साथ है। कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने के लिए और उनसे सर्वाधिक क्षमता से कार्य लेने के लिए सर्वोच्च प्रशासकों और नीति निर्माताओं को इन मौलिक सिद्धांतों को ध्यान में रखना चाहिए ।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत Basic Principles of Personnel Administration in Hindi
इसके प्रमुख तत्व है नीति का निर्माण करना तथा उसे लागू करना ताकि निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति अधिकतम स्तर तक हो सके। कार्मिक शब्द का अर्थ ,कर्मचारियों ,अधिकारियों या सेवकों के समूह हैं ,जो संगठन में विभिन्न पदों पर कार्यरत होते हैं। कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत इस प्रकार हैं The fundamental principles of personnel administration are as follows –
वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया का सिद्धांत Principle of Scientific Selection Procedures
वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया का सिद्धांत Principle of Scientific Selection Procedures in Hindi – आधुनिक समय में प्रशासन को कई कठिन समस्याओं तथा स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इन से निपटने के लिए प्रत्येक संगठन को योग्य और कुशल जनशक्ति Skilled manpower की आवश्यकता होती है। यह आवश्यक है कि संगठन एक वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया Scientific selection process अपनाएं ताकि जनशक्ति में उपयुक्त व्यक्ति लिए जा सके।
यह भी पढ़े –
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन महत्व | भूमिका
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन के विभिन्न प्रकार
- Personnel Administration : कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत
कार्मिक विकास का सिद्धांत Principle of Personnel Development
कार्मिक विकास का सिद्धांत Principle of Personnel Development in Hindi – आज के शीघ्रता से परिवर्तित होते हुए विश्व में, कर्मचारी तभी अपनी योग्यता बनाए रख सकते हैं ,यदि वे अपने ज्ञान व निपुणता को सुधारते रहे।
प्रत्येक कर्मचारी को विकास के लिए पूर्ण व समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। ताकि वह अपनी सर्वोत्तम योग्यता Highest Merit को पहचान सके। सभी कार्मिक नीतियों व कार्यक्रमों को प्रत्येक कर्मचारी के विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए, ताकि वह नई चुनौतियों तथा उत्तरदायित्व से निपटने में निराशा या अयोग्यता Despair or Inadequacy का अनुभव ना करें।
सहभागिता का सिद्धांत Principle of Participation
सहभागिता का सिद्धांत Principle of Participation in Hindi – प्रशासन में कर्मचारियों की सहभागिता से उनमें अपनेपन व वफादारी की भावना का विकास होता है। कर्मचारी को संगठन में अपने मूल्य का पता लगना चाहिए और साथ ही साथ उनमें सहभागिता की भावना भी विकसित होने चाहिए। यह सिद्धांत सलाहकारिता और सहभागिता Principles of Consultation and Participation के चिंतन पर आधारित है जहां नियोक्ता -कर्मचारी संबंध Employer-employee relations आपसी विश्वास पर आधारित होते हैं।
यह भी पढ़े –
- Bureaucracy : नौकरशाही की 18 महत्वपूर्ण विशेषताएँ
- Bureaucracy : नौकरशाही के अर्थ | परिभाषाएं | प्रकार
- Position Classification: पद वर्गीकरण के 15 गुण और दोष
उचित वेतन का सिद्धांत Principle of Fair Compensation
उचित वेतन का सिद्धांत Principle of Fair Compensation in Hindi – वेतन प्रणाली उचित व क्षमता पूर्ण होनी चाहिए। कार्यस्थल पर सही कार्य स्थितियां व अन्य कल्याण सेवाएं भी होनी चाहिए। अच्छी व सुप्रशासित वेतन योजनाओं Well-administered salary schemes का पूरे संगठन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक संगठन को अपने कर्मचारियों का वेतन इस प्रकार से निर्धारित करना चाहिए कि किसी भी कर्मचारी को यह अपर्याप्त ना लगे।
राष्ट्रीय संपन्नता में योगदान का सिद्धांत Principle of Contribution to National Prosperity
राष्ट्रीय संपन्नता में योगदान का सिद्धांत Principle of Contribution to National Prosperity in Hindi – राष्ट्रीय संपन्नता व विकास में योगदान का सिद्धांत भी कार्मिक प्रशासन का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त Important Principles हैं । नीतियों व कार्यक्रम का निर्धारण करते समय ,प्रत्येक संगठन को राष्ट्रीय विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखना चाहिए। कार्मिक प्रशासन का यह कार्य है कि वह कार्मिकों का शिक्षण व विकास करें ताकि देश के सामाजिक आर्थिक विकास जैसे राष्ट्रीय उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उनका योगदान प्राप्त किया जा सके।
यह भी पढ़े –
- Pressure Groups in India -12 विभिन्न दबाव -समूहों के नाम
- Pressure Groups: दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता
- Pressure Groups: दबाव समूहों के दोष या आलोचना
नियंत्रण व अनुशासन का सिद्धांत Principle of Control and Discipline
नियंत्रण व अनुशासन का सिद्धांत Principle of Control and Discipline in Hindi – कर्मचारियों पर नियंत्रण रखना और उनमें अनुशासन पैदा करना ,कार्मिक प्रशासन का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं । इसके लिए एक आचार सहिंता बनाना और उसे लागू करना आवश्यक है । अनुशासनात्मक कार्यवाहियों Disciplinary proceedings को पहले से ही बता देना आवश्यक हैं ताकि गलती करने वाले कर्मचारियों पर नियंत्रण रखा जा सके ।
प्रलोभन का सिद्धांत Principle of Incentive
प्रलोभन का सिद्धांत Principle of Incentive in Hindi – कर्मचारियों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए यह एक प्रभावशाली उपकरण है। प्रलोभन वित्तीय या गैर वित्तीय दोनों प्रकार के हो सकते हैं। अच्छे काम के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा की जानी चाहिए ताकि उन्हें प्रेरणा मिले और अन्य भी वैसे ही कार्य करने को प्रेरित हो। यह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में चमत्कार की तरह सिद्ध होता है। वेतन में वृद्धि, पदोन्नति और प्रशंसा पत्र Increases, promotions, and letters of commendation आदि जैसे प्रलोभन पसंद किए जाते हैं।
यह भी पढ़े –
- Future of Democracy in India भारतीय लोकतंत्र का भविष्य
- Democratic System: लोकतंत्र को मजबूत करने वाले तत्व
- Indian Democracy: भारतीय लोकतंत्र की समस्यांए- चुनौतियां
कार्य के आदर का सिद्धांत Principle of Dignity of Labour
कार्य के आदर का सिद्धांत Principle of Dignity of Labour in Hindi – कार्मिक प्रशासन में कार्य के आदर के सिद्धांत की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रशासन में कार्य का आदर नहीं होगा तो कर्मचारी पूरी क्षमता से कार्य नहीं करेंगे। प्रबंध को कर्मचारियों के साथ मशीन या कल-पुर्जों की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। जनशक्ति के साथ उचित न्याय पूर्ण व मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रबंध व कार्मिकों के बीच आपसी सम्मान होना चाहिए।
पर्याप्त संचार का सिद्धांत Principle of Adequate Communication
पर्याप्त संचार का सिद्धांत Principle of Adequate Communication in Hindi – संचार ,प्रशासन का एक महत्वपूर्ण सिद्धान हैं । अक्सर बुरा संचारी की समस्याओं व गलतफहमियों का मूल कारण होता है। संचार , संगठन में जानकारी फैलाने में सहायक है। कर्मचारियों को नीतियों,कार्यक्रमों और उद्देश्यों के साथ – साथ उनसे संबंधित सारी सूचना का ज्ञान भी होना चाहिए ।
टीम भावना का सिद्धान्त Principle of Team Spirit
टीम भावना का सिद्धान्त Principle of Team Spirit in Hindi – प्रत्येक संगठन या संस्था टीम की तरह कार्य करती हैं । सही तरह से काम करने के लिए हर संगठन को टीम भावना की आवश्यकता होती हैं । टीम भावना के बिना कोई भी प्रशासन सफलता Administrative Success से कार्य नहीं कर सकता । कार्मिक नीतियों व कार्यक्रमों का निर्माण इस प्रकार से किया जाना चाहिए कि कर्मचारियों की टीम भावना को प्रोत्साहन मिल सके ।
यह भी पढ़े –
- Parliamentary System: भारतीय संसदीय प्रणाली के 12 दोष
- Indian Parliamentary System : दोषों को दूर करने के सुझाव
- 11 Main Feature of Parliamentary System in India [Hindi]
FAQs About the Basic Principles of Personnel Administration in Hindi
प्रश्न-1.कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत कौन से है ? What are the fundamental principles of personnel administration in Hindi?
उत्तर- कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत निम्नलिखित हैं –
1 ) कार्मिक विकास का सिद्धांत The Principle of Personnel Development
2) वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया का सिद्धांत The principle of the scientific selection process
3) सहभागिता का सिद्धांत Principle of participation
4 ) प्रलोभन का सिद्धांत The Principle of Temptation
5 ) टीम भावना का सिद्धांत The principle of team spirit
प्रश्न-2.टीम भावना का सिद्धांत क्यों जरूरी हैं ? Why is the principle of team spirit important in Hindi?
उत्तर- टीम भावना का सिद्धान्त Principle of Team Spirit in Hindi – प्रत्येक संगठन या संस्था टीम की तरह कार्य करती हैं । सही तरह से काम करने के लिए हर संगठन को टीम भावना की आवश्यकता होती हैं । टीम भावना के बिना कोई भी प्रशासन सफलता से कार्य नहीं कर सकता ।
प्रश्न-3.पर्याप्त संचार का सिद्धांत से क्या तात्पर्य हैं ? What is meant by the principle of adequate communication in Hindi?
उत्तर- पर्याप्त संचार का सिद्धांत Principle of Adequate Communication in Hindi – संचार ,प्रशासन का एक महत्वपूर्ण सिद्धान हैं । अक्सर बुरा संचारी की समस्याओं व गलतफहमियों का मूल कारण होता है। संचार , संगठन में जानकारी फैलाने में सहायक है। कर्मचारियों को नीतियों,कार्यक्रमों और उद्देश्यों के साथ – साथ उनसे संबंधित सारी सूचना का ज्ञान भी होना चाहिए ।
प्रश्न-4.वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया का सिद्धांत क्या है ? What is the principle of the scientific selection process in Hindi?
उत्तर- वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया का सिद्धांत Principle of Scientific Selection Procedures in Hindi – आधुनिक समय में प्रशासन को कई कठिन समस्याओं तथा स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह आवश्यक है कि संगठन एक वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया अपनाएं ताकि जनशक्ति में उपयुक्त व्यक्ति लिए जा सके।
प्रश्न-5.कार्मिक विकास का सिद्धांत क्या हैं ? What are the principles of personnel development in Hindi?
उत्तर- कार्मिक विकास का सिद्धांत Principle of Personnel Development in Hindi – आज के शीघ्रता से परिवर्तित होते हुए विश्व में, कर्मचारी तभी अपनी योग्यता बनाए रख सकते हैं ,यदि वे अपने ज्ञान व निपुणता को सुधारते रहे। प्रत्येक कर्मचारी को विकास के लिए पूर्ण व समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। ताकि वह अपनी सर्वोत्तम योग्यता को पहचान सके।
प्रश्न-6.सहभागिता का सिद्धांत से क्या समझते हैं । What do you understand by the principle of participation in Hindi?
उत्तर- सहभागिता का सिद्धांत Principle of Participation in Hindi – प्रशासन में कर्मचारियों की सहभागिता से उनमें अपनेपन व वफादारी की भावना का विकास होता है। यह सिद्धांत सलाहकारिता और सहभागिता के चिंतन पर आधारित है जहां नियोक्ता -कर्मचारी संबंध आपसी विश्वास पर आधारित होते हैं।
प्रश्न-7.कार्य के आदर का सिद्धांत क्या है ? What is the principle of respect for work in Hindi?
उत्तर- कार्य के आदर का सिद्धांत Principle of Dignity of Labour in Hindi – कार्मिक प्रशासन में कार्य के आदर के सिद्धांत की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रशासन में कार्य का आदर नहीं होगा तो कर्मचारी पूरी क्षमता से कार्य नहीं करेंगे।
प्रश्न-8.प्रलोभन का सिद्धांत क्यों जरूरी हैं ? Why is the principle of inducement necessary in Hindi?
उत्तर- प्रलोभन का सिद्धांत Principle of Incentive in Hindi – कर्मचारियों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए यह एक प्रभावशाली उपकरण है। प्रलोभन वित्तीय या गैर वित्तीय दोनों प्रकार के हो सकते हैं। वेतन में वृद्धि, पदोन्नति और प्रशंसा पत्र आदि जैसे प्रलोभन पसंद किए जाते हैं।
प्रश्न-9.उचित वेतन का सिद्धांत क्या है ? What is the principle of fair wages in Hindi?
उत्तर- उचित वेतन का सिद्धांत Principle of Fair Compensation in Hindi – वेतन प्रणाली उचित व क्षमता पूर्ण होनी चाहिए। अच्छी व सुप्रशासित वेतन योजनाओं का पूरे संगठन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न-10.नियंत्रण व अनुशासन का सिद्धांत महत्वपूर्ण क्यों हैं ? Why are the principles of control and discipline important in Hindi?
उत्तर- नियंत्रण व अनुशासन का सिद्धांत Principle of Control and Discipline in Hindi – कर्मचारियों पर नियंत्रण रखना और उनमें अनुशासन पैदा करना ,कार्मिक प्रशासन का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं । इसके लिए एक आचार सहिंता बनाना और उसे लागू करना आवश्यक है ।
और पढ़ें –
- India-Nepal Relations: भारत-नेपाल संबंध 1950 से 2005 तक
- India-Sri-Lanka Relations : भारत-श्रीलंका संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-China Relations : भारत-चीन संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- Bureaucracy : नौकरशाही के अर्थ | परिभाषाएं | प्रकार
- Civil Services : सिविल सेवाएं परिभाषाएं | वर्गीकरण | लाभ | प्रकार

