Political System in Hindi, Political System definitions in Hindi, Political System Classification in Hindi, Political System Functions in Hindi, राजनीतिक व्यवस्था: परिभाषा, वर्गीकरण एवं कार्य, राजनीतिक प्रणाली अथवा राजनीतिक व्यवस्था का क्या अर्थ है, 10 महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न, Rajneetik Vyavastha se kya abhipray hai.
राजनीतिक -व्यवस्था Definition in Hindi- समाज में कानूनी व्यवस्था रखने और समाज में परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था है।अरस्तु Aristotle ने अपनी पुस्तक “राजनीती “ में कहा है कि मनुष्य स्वभाव एवं आवश्यकता-वश एक सामाजिक Social प्राणी है।अपनी प्रारम्भिक और सामान्य आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु उसे अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर रहना पड़ता है और एक -दूसरे के काम में सहयोग देना पड़ता है।
सामाजिक जीवन Social Life के लिए आवश्यक है कि मनुष्य दुसरो के साथ व्यवहार के नियमो का पालन करे ताकि सभी मनुष्य अपने अपने कार्यों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकें। नियम लागू करने के लिये निश्चित व्यवस्था Fixed arrangement की जरुरत रहती है। इस नियमबद्ध व्यवस्था Regulated system को राज्य की संज्ञा दी जाती है। अरस्तु महोदय ने राज्य की महत्ता बताते हुए कहा है की राज्य का जन्म मनुष्य के लिए हुआ और राज्य का अस्तित्व Existence मनुष्य के अच्छे जीवन के लिया बना रहेगा।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
राजनीतिक व्यवस्था: परिभाषा, वर्गीकरण एवं कार्य –10 महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न Political System: Definition, Classification, and Functions –10 Important Short-Answer Questions in Hindi
प्रश्न 1. राजनीतिक प्रणाली अथवा राजनीतिक व्यवस्था का क्या अर्थ है ? What is the meaning of a Political Arrangement in Hindi?
उत्तर – राजनीतिक प्रणाली अथवा राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ Rajnitik Pranali aur Rajnitik Vyavastha ka kya matlab hai- राजनीतिक व्यवस्था राजनीति शास्त्र के अध्ययन में एक महत्त्पूर्ण अवधारणा है और यह दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होती जा रही हैं । राजनीतिक व्यवस्था का संबंध उन सभी कार्यों व क्रियाओं से है जो निर्णय करने तथा उन्हें लागू करने में सहायता करते हैं । जिन क्रियाओं , प्रतिक्रियाओं या समस्याओं का निर्णय करने तथा उन्हें लागू करने से कोई संबंध नही होता उन्हें राजनीतिक व्यवस्था में शामिल नही किया जा सकता। राजनीतिक व्यवस्था में औपचारिक व अनौपचारिक संगठन शामिल हैं।
औपचारिक संगठनो में विधानमंडल Legislature,कार्यपालिका Executive, व न्यापालिका Judiciary सम्मिलित हैं तथा अनौपचारिक संगठनो में राजनीतिक दल, दबाव समूह, मतदान, हिंसात्मक Violent तथा उग्रवादी घटनाएं Militant incidents शामिल हैं । राजनीतिक व्यवस्था के पास अपने आदेशो का पालन करवाने के लिए बाध्यकारी शक्ति Binding force होती हैं।
यह भी पढ़ें – Political System : राजनीतिक -व्यवस्था उपागम की आवश्यकता
प्रश्न 2 . ‘व्यवस्था’ शब्द का क्या अर्थ है ?What is the meaning of the word ‘System’ in Hindi?
उत्तर – व्यवस्था शब्द का अर्थ Vyavastha in Hindi– व्यवस्था शब्द का प्रयोग अन्तर्क्रियाओं Interactions के समूह का संकेत करने के लिए किया जाता है । व्यवस्था एक इकाई हैं जो कई भागों से मिलकर बनती है । व्यवस्था और प्रणाली एक दूसरे को प्रभावित करते हैं । यदि व्यवस्था के एक भाग में परिवर्तन होता हैं तो यह समूची प्रणाली को प्रभावित करती है ,जैसे मानव शरीर एक पूर्ण व्यवस्था हैं जिसके विभिन्न अंग हैं । सभी अंग एक दूसरे पर निर्भर करते हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते हैं ।
आलमंड के अनुसार According to Almond– व्यवस्था से अभिप्राय इसके विभिन्न भागो की अंतर्निर्भरता Interdependence से हैं ।
यह भी पढ़ें –Political System: राजनीतिक व्यवस्था के प्रकार -वर्गीकरण
प्रश्न 3 . राजनीतिक शब्द का क्या अर्थ है ?What is the meaning of the word ‘Political’ in Hindi?
उत्तर – राजनीतिक शब्द का अर्थ हैं Meaning of Political Word in Hindi- शक्ति तथा सत्ता Power and Authority। राजनीतिक शब्द स्वयं में एक विशेषता रखता हैं , जिस कारण यह शब्द किसी संस्था को विशेष अर्थ प्रदान करता है। किसी भी संस्था को राजनीतिक तभी कहा जा सकता हैं यदि उसके आदेशों का पालन सभी लोग करे और यदि उसकी आज्ञा का पालन न किया जाए तो शक्ति द्वारा पालन करवाया जा सकता है। राजनीतिक संबंधों में सत्ता ,शासन और शक्ति किसी न किसी प्रकार निहित है ।अंत: स्पष्ट है कि राजनीतिक शब्द सत्ता ,शासन और शक्ति का घोतक है और केवल राजनीतिक प्रणाली द्वारा ही औपचारिक शारीरिक शक्ति का प्रयोग करने का अधिकार प्राप्त है ।
यह भी पढ़ें – Political System: राजनीतिक व्यवस्था की त्रुटियां-दोष
प्रश्न 4 . राजनीतिक व्यवस्था की तीन परिभाषाएं ।Three definitions of a Political System in Hindi.
उत्तर – राजनीतिक व्यवस्था एक व्यापक अवधारणा Comprehensive Concept हैं । विभिन्न विद्वानों ने इसकी भिन्न भिन्न परिभाषाएं दी हैं जिनमें से तीन मुख्य परिभाषाए Three main definitions हैं –
1. प्लैनो के शब्दों में In the words of Plano– राजनीतिक व्यवस्था का अर्थ मानवीय संबंधों के उस स्थायी नमूने से है जिसके द्वारा समाज के लिए सत्तावादी निर्णय लिए जाते है तथा उन्हें लागू किया जाता है।
2. आमण्ड तथा कोलमैन के शब्दों में In the words of Almond and Coleman– राजनीतिक व्यवस्था समाज मे कानूनी व्यवस्था स्थिर रखने हेतु अथवा समाज मे परिवर्तन लाने वाली व्यवस्था हैं।
3. रॉबर्ट डहल के शब्दों में In the words of Robert Dahl– राजनीतिक व्यवस्था मानवीय संबंधों का एक ऐसा स्थिर नमूना हैं जिसमें पर्याप्त मात्रा में शक्ति , शासन व सत्ता सम्मिलित हैं।
यह भी पढ़ें –Political System : राज्य और राजनीतिक व्यवस्था में अन्तर
प्रश्न 5 . राजनीतिक व्यवस्था का वर्गीकरण। Classification of Political Systems in Hindi.
उत्तर – उदारवादी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं Liberal democratic systems– यह स्वरुप उदारवाद व लोकतंत्र की धारणा पर आधारित है। लोकतंत्र का अर्थ है जनता की शासन में भागीदारी Public participation in governance और उदारवाद का अर्थ है कि राज्य का हस्तक्षेप State intervention। इसमें जनता को व्यस्क मताधिकार प्राप्त होता है। एक निश्चित अवधि के बाद चुनाव करवाएं जाते हैं। नागरिको के अधिकारों व संविधान की सुरक्षा के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना की जाती है। जन–संपर्क Public-Relations के साधनो पर सरकार का एकाधिकार नहीं होता है।
सर्व सत्ताधारी व्यवस्थाएं Totalitarian systems– यह इस प्रकार की व्यवस्था है जिसमे सभी प्रकार की शक्तियां कुछ व्यक्तियों के हाथो में होती है। उसे तानाशाह Dictator या निरंकुश कहा जाता है। जनता को किसी भी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं होते। इस प्रकार की व्यवस्था का उदाहरण रूस, चीन, और जर्मनी आदि है। इसमें एक दल का एकाधिकार होता है।
स्वेच्छाचारी व्यवस्थाएं Arbitrary Arrangements– यह ऐसी व्यवस्था है जिसमे शासन की सभी शक्तियां एक ही व्यक्ति के हाथ में होती है। यह व्यवस्था सर्व सत्ताधारी व्यवस्था की निकट होती है। इसमें राजनीतिक दल पर प्रतिबन्ध होते है। इसमें बल के प्रयोग पर जोर दिया जाता है। निष्पक्ष रूप से चुनाव नहीं करवाएं जाते है।
यह भी पढ़ें –Political System Approach | Need |Types | Classification
प्रश्न 6 . राजनीतिक संरचना की विविधता का क्या अर्थ है ?What is the meaning of diversity in Political Structure in Hindi?
उत्तर – प्रत्येक राजनीतिक व्यवस्था में अनेक संस्थाएं होती हैं । इन संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्य सम्पन्न किये जाते हैं राजनीतिक संस्था का प्रत्येक अंग एक ही कार्य नही करता बल्कि एक से अधिक कार्य करता है ,जैसे कि विधानपालिका कानून निर्माण के कार्य के साथ साथ प्रशासनिक और न्यायिक Administrative and Judicial कार्य भी करती हैं । इसी तरह कार्यपालिका कानून के लागू करने के अतिरिक्त विधि निर्माण में भी सहायता करती हैं।
यह भी पढ़ें – Political System:राजनीतिक व्यवस्था तत्व,विशेषताएं, कार्य
प्रश्न 7 . राजनीतिक व्यवस्था के कार्यों का संक्षिप्त वर्णन करो।Provide a brief description of the functions of the Political System in Hindi.
उत्तर – राजनीतिक व्यवस्था के कार्यों को दो भागों में विभक्त Divided into two parts किया जा सकता है –
1. निवेश कार्य Entry Activities- समाज मे कई प्रकार की मांगे उत्पन्न होती रहती है। इन्ही मांगों को निवेश कहा जाता है । ये मांगे व्यक्तियों , राजनीतिक दलों एवं दबाव समूहों द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं । निवेश के चार कार्य होते हैं – राजनीतिक समाजीकरण Political socialization, हित स्पष्टीकरण Interest articulation, हित समूहीकरण Interest aggregation, और राजनीतिक संचार Political communication।
2. निकास कार्य Exit Activities- समाज द्वारा प्रस्तुत मांगों को निवेश कहा जाता हैं और उन मांगो को पूरा किये जाने के लिए किए गए प्रयत्नों को निकास कहा जाता है । इस प्रकार निकास कार्य राजनीतिक व्यवस्था की विभिन्न गतिविधियों का परिणाम होते हैं। इन गतिविधियों में राजनीतिक व्यवस्था द्वारा लिए गए निर्णयों एवं निर्धारित नीतियों को शामिल किया जाता है। ध्यान रहे ये निर्णय प्रस्तुत की गई मांगो के अनुकूल व प्रतिकूल हो सकते है। इसके तीन कार्य होते हैं – नियम निर्माण करना, नियमो को लागू करना तथा नियम निर्धारण।
यह भी पढ़ें – 5 Main Reason For Adopt Indian Parliamentary System [Hindi]
प्रश्न 8 . राजनीतिक प्रणाली के तीन निवेश कार्य बताओ। State the three input functions of a Political System in Hindi.
उत्तर – 1. राजनीतिक समाजीकरण व भर्ती Political Socialization and Recruitment –
राजनीतिक समाजीकरण वह प्रक्रिया हैं जिसके द्वारा लोगों को प्रशासन में विभिन्न कार्यों व भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार किया जाता है। परिवार, स्कूल, राजनीतिक दल, साहित्य व समुदाय आदि राजनीतिक समाजीकरण Political socialization के मुख्य साधन हैं ।
2. हित स्पष्टीकरण Disclosure of Interests- यह वह प्रक्रिया हैं जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी मांगों को राजनीतिक व्यवस्था Political system के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। यह कार्य राजनीतिक दलों, समुदायों तथा दबाव समूहों द्वारा किया जाता है।
3. हित समूहीकरण Interest Grouping- यह भिन्न भिन्न प्रकार के हितों को एकत्रित करने तथा उनमें तालमेल करने और उनके आधार पर सामान्य नीतियों का निर्माण करने की प्रक्रिया है । मुख्य रूप से यह कार्य राजनीतिक दलों द्वारा किया जाता हैं परंतु विधानमंडल,अधिकारी वर्ग, कार्यपालिका एवं सरकारी संस्थाएं भी हित समूहीकरण Grouping में योगदान देती है।
यह भी पढ़ें – Parliamentary System: भारतीय संसदीय प्रणाली के 12 दोष
प्रश्न 9 . फीडबैक अथवा पुनर्निवेश की व्यवस्था से क्या अभिप्राय हैं। What is meant by a Feedback System in Hindi?
उत्तर – पुनर्निवेश अथवा फीडबैक Feedback वह प्रक्रिया है जिसमे निर्गत के परिणाम स्वरूप वातावरण में प्रभाव व परिवर्तन संभव होता है तथा वातावरण के परिवर्तन पुनः राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करते हैं अर्थात निर्गतों के परिणाम स्वरूप नई मांगे उत्पन्न होती है और फिर नई मांगे निवेश के रूप में कार्य करती हैं। अतः पुनर्निवेश राजनीतिक व्यवस्था को निरंतर गतिशील बनाये रखती हैं।यह व्यवस्था निवेशों एवं निर्गतों Inputs and Outputs की परिवर्तन प्रक्रिया को बनाये रखने के लिए जरुरी है।
यह भी पढ़ें – Indian Parliamentary System : दोषों को दूर करने के सुझाव
प्रश्न 10 . राजनीतिक व्यवस्था के तीन निर्गत कार्य लिखो। List three output functions of a Political System in Hindi.
उत्तर – निर्गत कार्य को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता हैं –
1. नियम निर्माण कार्य Rule-making process– समाज मे व्यक्तियों की मांगों को पूरा करने के लिए राजनीतिक व्यवस्था द्वारा कानून बनाये जाते हैं। कानून निर्माण की यह प्रक्रिया राजनीतिक व्यवस्था का प्रथम कार्य है। यह कार्य विधानमंडल Legislature द्वारा किया जाता हैं।
2.नियम लागू Rule apply- नियम निर्माण के बाद उन्हें लागू किया जाना अति आवश्यक है। नियमो को प्रभावशाली ढंग से लागू
करना राजनीतिक व्यवस्था की क्षमता को बढ़ाता है और बढ़ी हुई क्षमता से राजनीतिक व्यवस्था पूर्व निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होती हैं । वर्तमान समय मे यह कार्य कार्यपालिका Executive द्वारा किया जाता हैं।
यह भी पढ़ें – Gathbandhan Sarkar kya hota hain | गठबंधन सरकार कैसे बनती है?
3. नियम निर्धारण कार्य Rule-setting task- नियम निर्धारण ऐसी प्रक्रिया है जिसमे यह निश्चित किया जाता हैं कि नियम की अवहेलना हुई है या नही । यदि अवहेलना हुई हैं तो दंड की क्या व्यवस्था हैं। अर्थात लोगों के झगड़ो को नियम अनुसार सुलझाने का कार्य न्यापालिका द्वारा किया जाता हैं ।
दोस्तों इस पोस्ट में आपको 10 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर Important Questions and Answers की जानकारी दी है। इस जानकारी आपके लिए खासकर राजनीति विज्ञान के स्टूडेंट्स के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे एग्जाम्स में सहायता मिलेगी। ऐसे ही रोजाना जानकारी प्राप्त करने के लिए ज्ञान फॉरएवर Gyan Forever पर बने रहे।
और पढ़ें –
- Public Administration: लोक प्रशासन अर्थ |परिभाषा|प्रकृति
- Bureaucracy : नौकरशाही के अर्थ | परिभाषाएं | प्रकार
- Position Classification: पद वर्गीकरण के 15 गुण और दोष
- Auxiliary Agencies : सहायक स्टाफ का अर्थ,लाभ ,दोष
- Formal Organization :औपचारिक संगठन अर्थ, विशेषताएँ,महत्व
- Public Corporation : सार्वजनिक निगम की मुख्य विशेषताएं

