Comparative Politics- Difference Between Government and Comparative Politics, Government and Comparative Politics in Hindi- तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति Government and Comparative Politics को समझने के लिए इसका अर्थ और विशेषताओं का अध्ययन जरुरी है। इसलिए अर्थ तथा विशेषताओं को ध्यान से पढ़ें। तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में भिन्नता पाई जाती है क्योंकि दोनों का स्वरुप एक दूसरे बहुत अलग है।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति का अर्थ Meaning of Comparative Governance and Comparative Politics in Hindi
Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति ,राजनीति विज्ञान Political Science की दो महत्वपूर्ण अवधारणाएं है। Comparative Politics: Difference Between Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन और तुलनात्मक राजनीति एक दूसरे से भिन्न है। इन दोनों के अंतर को स्पष्ट करते हुए एडवर्ड ए फ्रीमैन Edward A. Freeman ने लिखा है – ” तुलनात्मक सरकार से मेरा अभिप्राय राजनीतिक संस्थाओं और सरकार के रूपों का तुलनात्मक अध्ययन है। तुलनात्मक राजनीति के नाम के अधीन मैं एक ही समय की और एक दूसरे से बहुत दुरी पर स्थित देशो की राजनीतिक समानताओं को एकत्र करता हूँ।” Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति दोनों का स्वरुप भिन्न है।
इस प्रकार जब हम तुलनात्मक सरकार की बात करते हैं तो इससे हमारा अभिप्राय भिन्न भिन्न देशों के विधायी Legislative,कार्यकारी Executive, न्यायिक Judicial और प्रशासनिक अंगो Administrative Organs के तुलनात्मक अध्ययन से है। इसमें गैर सरकारी Non-Governmental और अनौपचारिक Informal संस्थाओं को शामिल नहीं किया जाता। साधारण शब्दों में कहा जा सकता है की तुलनात्मक सरकार में राज्य और राजनीतिक संस्थाओं की कानूनी शक्तियों Legal Powers, कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है या फिर औपचारिक Formal राजनीतिक संस्थाओं की शक्तियों ,कार्यों , गुण व दोषों Merits and demerits की अध्ययन को परम्परागत Traditional रूप में तुलनात्मक सरकार का अध्ययन कहा जाता है।
इसके दूसरी ओर तुलनात्मक राजनीति की धारणा काफी विस्तृत है। इसमें विभिन्न समाजो ,समूहों और व्यक्तियों का समूचा राजनीतिक व्यवहार शामिल होता है। इसका सम्बन्ध केवल औपचारिक संस्थाओं Formal Institutions- विधानपालिका Legislature, कार्यपालिका Executive और न्यायपालिका Judiciary के साथ ही नहीं होता बल्कि अनौपचारिक संस्थाओं जैसे की राजनीतिक दल , दबाव समूह ,हित समूह आदि तथा राजनीतिक प्रक्रियाओं जैसे की चुनाव मतदान Election Voting, चुनाव सभाएं , जलसे – जुलूसों ,भाषा ,धर्म ,जाति तथा कबीले Tribe आदि के साथ भी होता है।
इस प्रकार हम कह सकते है की तुलनात्मक राजनीति विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों का समुचित रूप Appropriate form में या फिर उनकी संरचनाओं और कार्यों का तुलनात्मक विश्लेषण Comparative analysis करती है। इसमें सभी देशों में विधमान राजनीतिक प्रणालियों का वैज्ञानिक Scientific, व्यवहारवादी Pragmatic और अनुभववादी विश्लेषण किया जाता है।
यह भी पढ़ें –
- Comparative Politics : तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति
- Comparative Politics: तुलनात्मक राजनीति की 9 उपयोगिता
एम जी स्मिथ – M. G. Smith के शब्दों में तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक संगठनों Organizations के स्वरूपों ,उनकी विशेषताएं ,आपसी संबंधों और परिवर्तन के ढंगो का अध्ययन किया जाता हैं।
तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर Difference Between Government and Comparative Politics in Hindi
तुलनात्मक राजनीति का विषय वस्तु व्यापक Object-encompassing है और वैज्ञानिक सिद्धांत निर्माण एक उदेश्य है। यह सभी राजनीतिक प्रणालियों यूरोपीय , एशियाई , अफ़्रीकी ,लातिनी अमरीका में राजनीतिक व्यवस्थाओं का विश्लेषण करता है। इसक विपरीत तुलनात्मक सरकार का विषय परम्परावादी रूप में राजनीतिक संस्थाओं की कानूनी शक्तियों के अध्ययन पर बल देता रहा है।
तुलनात्मक शासन- तुलनात्मक राजनीति में अंतर इस प्रकार है The differences between comparative governance and comparative politics are as follows:-
1. Comparative Politics in Hindi तुलनात्मक सरकार Comparative government का विषय तुलनात्मक राजनीति Comparative politics के विषय से पुराना है। तुलनात्मक सरकार राजनीतिक अध्ययन का परम्परागत ढंग Traditional method है जबकि तुलनात्मक राजनीति अध्ययन का नया ढंग है। इस प्रकार Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर पाया जाता है।
2. Comparative Governance in Hindi तुलनात्मक शासन Comparative Governance तथा तुलनात्मक राजनीति Comparative Politics में दूसरा अंतर यह है कि तुलनात्मक सरकार का अध्ययन आदर्शवादी Idealistic और तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन विश्लेषणात्मक Analytical और मूल्य रहित है।
यह भी पढ़ें –
- Public Administration : लोक और निजी प्रशासन में 12 अंतर
- Public Administration : लोक और निजी प्रशासन में 5 समानताए
3.तुलनात्मक सरकार का विषय क्षेत्र सीमित Limited scope है। इसमें राज्य और औपचारिक राजनीतिक संस्थाओं Formal political institutions का ही अध्ययन शामिल होता है जबकि तुलनात्मक राजनीति का विषय क्षेत्र काफी व्यापक Comprehensive है, इसमें सभी राजनीतिक संरचनाओं ,कार्यों और प्रक्रियाओं का अध्ययन शामिल है। इस तरह से Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में भिन्नता पाई जाती है।
4.तुलनात्मक सरकार में आदर्श राजनीतिक संस्थाओं Ideal political institutions के सिद्धांत की रचना को उदेश्य माना जाता है। वहां तुलनात्मक राजनीति में राजनीति के वैज्ञानिक सिद्धांत निर्माण को उदेश्य माना जाता है।
5.तुलनात्मक सरकार का अध्ययन ऐतिहासिक ,दार्शनिक Philosopher, कानूनी , संस्थागत विधियों Institutional methods के व्दारा किया जाता है लेकिन तुलनात्मक राजनीति वैज्ञानिक और अनुभववादी ढंगो Empirical methods पर निर्भर है।
यह भी पढ़ें –
- Bureaucracy: नौकरशाही के 10 दोष | दोषों को दूर करने के सुझाव
- Bureaucracy : नौकरशाही की 18 महत्वपूर्ण विशेषताएँ
6.तुलनात्मक सरकार अध्ययन में राजनीतिक संस्थाओं के वातावरण के अध्ययन को महत्व नहीं देती जबकि तुलनात्मक राजनीति वातावरण और प्रारंभिक ढांचे Initial frameworks के अध्ययन महत्व दिया है।
7.तुलनात्मक सरकार अन्तर विषयक Interdisciplinary अध्ययन विधि को कोई महत्व नहीं देती परन्तु तुलनात्मक राजनीति में अन्तर विषयक अध्ययन पर बल दिया जाता है।
8. तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति Government and Comparative Politics में भिन्नता यह भी है कि तुलनात्मक सरकारों के अध्ययन का स्वरुप वर्णनात्मक होता है जबकि तुलनात्मक राजनीति का उदेश्य व्याख्या और भविष्यवाणी Prediction करना एवं वैज्ञानिक सिद्धांत Scientific theory निर्माण करना है।
तुलनात्मक राजनीति की मुख्य विशेषताएँ Key Characteristics of Comparative Politics in Hindi
1.मूल्य -मुक्त अध्ययन Value-free study– तुलनात्मक सरकार के विव्दान Scholar अपना अध्ययन कुछ मूल्यों को ध्यान में रखकर करते हैं परन्तु तुलनात्मक राजनीति के विव्दान मूल्य मुक्त अध्ययन पर बल देते हैं।
2.राजनीति का अध्ययन राजनीतिक व्यवस्था के रूप में The study of politics as a political system- तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन करने वाले विव्दानो ने राजनीति का अध्ययन करने के लिए राजनीतिक व्यवस्था की धारणा Perception का प्रयोग किया है। यह राजनीतिक प्रणालियों के तुलनात्मक अध्ययन ,कार्यों और प्रक्रियाओं के अध्ययन के लिए लाभदायक यन्त्र Device के रूप में प्रयोग किया जाता है।
3.अन्तर अनुशासनिक दृष्टिकोण Interdisciplinary Approach- यह एक अन्तर अनुशासनात्मक धारणा Disciplinary concept है। यह राजनीतिक प्रक्रिया का अध्ययन मनोविज्ञान Psychology,समाज – शास्त्र , मानव – शास्त्र ,अर्थशास्त्र और अन्य सामाजिक विज्ञानो के ज्ञान की सहायता से करने की आवश्यकता को स्वीकार करती है।
यह भी पढ़ें –
- Civil Services : सिविल सेवाएं परिभाषाएं | वर्गीकरण | लाभ | प्रकार
- Civil Service: असैनिक सेवाओं के 6 मुख्य कार्य
4.वैज्ञानिक सिद्धांत निर्माण एक उदेश्य के रूप में Scientific Theory Construction as an Objective- इसका उदेश्य रजनीति के सम्बन्ध में वैज्ञानिक सिद्धांत निर्माण करना है। धारणाओं ,सिद्धांतों और दृष्टिकोणों Perspectives के विकास का उदेश्य यह है की राजनीति में वैज्ञानिक सिद्धांत निर्माण किया जा सके।
5.क्षितिजीय और समतल तुलनात्मक अध्ययन A Comparative Study of Horizontal and Planar Aspects- तुलनात्मक राजनीति में अलग अलग राज्यों की राजनीतिक प्रणालियों की संरचनाओं और कार्यों की तुलना के अतिरिक्त किसी एक राज्य के अंदर विधमान राजनीतिक संस्थाओं की तुलना भी की जाती है। पहले प्रकार के अध्ययन को क्षितिजीय तुलनात्मक Horizontal comparative अध्ययन कहा जाता है और दूसरे प्रकार के अध्ययन को समतल तुलनात्मक Flat comparative अध्ययन कहा जाता है।
6.व्यवस्थामूलक दृष्टिकोण Systems-oriented approach- तुलनात्मक राजनीति में सविंधान के अध्ययन की अपेक्षा राजनीतिक व्यवस्था के अध्ययन को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और उसी के आधार पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं Responses तथा संस्थाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। परीक्षणों के आधार पर सिद्ध हो चूका है कि किसी भी राजनीतिक व्यवस्था के मूल में तीन शक्तियां कार्य करती है-राज्य सत्ता State Power, शक्ति का एकाधिकार Monopoly of power और शक्ति तंत्र Shakti Tantra। इन तीनो शक्तियों के आधार पर ही किसी राजनीतिक व्यवस्था का औचित्य Justification और अनौचित्य सिद्ध Impropriety किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें –
- Pressure Groups: दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता
- Pressure Groups in India -12 विभिन्न दबाव -समूहों के नाम
7.विकासशील देशों का अध्ययन Study of developing countries- आधुनिक Modern तुलनात्मक राजनीति में केवल पश्चिमी देशों का ही अध्ययन नहीं किया जाता है अपितु एशिया , लातिन अमेरिका तथा अफ्रीका के विकासशील Developing देशों के अध्ययन की ओऱ भी ध्यान दिया जाता है। सभी राजनीतिक वैज्ञानिकों Scientists के व्दारा माना गया है कि तुलनात्मक राजनीति में वर्तमान Present समय की सभी राजनीतिक प्रणालियों को शामिल किया जाना चाहिए।
8.विश्लेषणात्मक व व्याख्यात्मक अध्ययन Analytical and explanatory study- केवल विवरणों स राजनीतिक संस्थाओं की सही प्रकति नहीं समझी जा सकती और ना ही राजनीतिक समस्याओं का हल किया जा सकता है , इसलिए राजनीतिक समस्याओं का अध्ययन समाधानात्मक Solution-oriented, व्याख्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक ढंग Analytical approach से किया जाना चाहिए। मनुष्य के राजनीतिक व्यवहार के सभी तथ्य इसके अध्ययन के मुख्य विषय है।
9.राजनीति का वस्तुनिष्ठ अध्ययन Objective study of politics– तुलनात्मक राजनीति में अलग अलग वातावरणों में राजनीति की प्रक्रियाओं का अनुभववादी Empirical और वस्तुनिष्ठ Objective अध्ययन होता है। केवल उन मूल्यों को अध्ययन के लिए योग्य समझा जाता है जिनका वैज्ञानिक ढंग से अध्ययन किया जा सकता है। इसका ध्यान इस बात पर केंद्रित होता है कि क्या है न कि क्या होना चाहिए।
यह भी पढ़ें –
- Political Culture :राजनीतिक संस्कृति विश्लेषण | घटक | अंग
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति प्रकार | वर्गीकरण | विभिन्न रूप
10.व्यवहारवादी अध्ययन संबंधी दृष्टिकोण Behaviour approach to study– तुलनात्मक राजनीति विश्व के सभी भागों में विधमान एवं कार्य कर रही राजनीतिक व्यवस्था के वास्तविक व्यव्हार का अध्ययन करती है। व्यवहारवाद राजनीतिक तथ्यों की व्याख्या व विश्लेषण का विशेष ढंग है , जिसके अंतर्गत राजनीति के व्यवहार पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। सभी राजनीतिक संरचनाओं और कार्यों का स्पष्ट Clear और वास्तविक Real अध्ययन करना तुलनात्मक राजनीति की प्रमुख विशेषता है।
11.प्रारम्भिक ढांचे का अध्ययन Study of the initial framework– अब तुलनात्मक राजनीति व्यक्तियों ,समूहों Groups, संरचनाओं, उप -प्रणालियों के वास्तविक व्यवहार का अध्ययन करती है। निर्णय -निर्माण प्रक्रिया का अध्ययन तुलनात्मक राजनीति का अभिन्न अंग है। यह राजनीति को प्रभावित करने वाली सभी प्रारंभिक संरचनाओं Initial structures का भी अध्ययन करती है।
12.संरचनात्मक व कार्यात्मक दृष्टिकोण Structural and functional perspective- आधुनिक दृष्टिकोण की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है की वह संरचनात्मक तथा कार्यात्मक दृष्टिकोण है। आधुनिक युग में सभी विव्दान इस बात पर सहमत है कि राजनीतिक व्यवस्थाओं तथा संस्थाओं की संरचना और कार्यों में बहुत ही घनिष्ठ सम्बन्ध Close relationship होता है। उदाहरणार्थ – किसी संगठन अथवा राजनीतिक प्रणाली के समुचित अध्ययन के लिए केवल इस बात को जान लेना ही पर्याप्त नहीं है कि उसका स्वरुप क्या है बल्कि यह भी जानना आवश्यक है की राजनीतिक संगठन तथा संस्था किस प्रकार कार्य करती है।
यह भी पढ़ें –
- Future of Democracy in India भारतीय लोकतंत्र का भविष्य
- Indian Democracy: भारतीय लोकतंत्र की समस्यांए- चुनौतियां
तुलनात्मक सरकार की विशेषताएं Features of Comparative Government in Hindi
1.विभिन्न देशों में विधमान राजनीतिक Existing political संस्थाओं के अध्ययन पर बल देती है।
2.राजनीतिक संस्थाओं के अध्ययन के लिए दर्शन शास्त्रीय Classical ,इतिहास History तथा कानून Law का प्रयोग करना तथा सबसे उत्तम राजनीतिक संस्थाओं का निर्धारण करना।
3.दुनिया के प्रमुख सविंधानों Constitutions के अध्ययन पर जोर देना।
4.राजनीतिक संस्थाओं की कानूनी शक्तियों तथा कार्यों के अध्ययन पर बल देना।
5.आदर्श Ideal राजनीतिक संस्थाओं के सिद्धांत का निर्माण करने का प्रयास।
6.विभिन्न देशों की राजनीतिक संस्थाओं की तुलनात्मक शक्तियों और स्थितियों Conditions का अध्ययन करना।
7.तुलनात्मक सरकार राजनीतिक अध्ययन का परम्परागत ढंग Traditional method है।
8.औपचारिक रूप में विधमान Existing राजनीतिक संस्थाओं के संगठनों का अध्ययन।
दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Government and Comparative Politics तुलनात्मक शासन और तुलनात्मक राजनीति का अर्थ , इन दोनों में अंतर और विशेषताएं बताई है। तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर The Difference of Government and Comparative Politics यह है कि तुलनात्मक सरकार का अध्ययन आदर्शवादी और तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन विश्लेषणात्मक और मूल्य रहित है। उम्मीद है यह पोस्ट आपको पसंद आएगी। ऐसे ही रोचक जानकारियों के लिए ज्ञान फॉरएवर Gyan Forever पर बने रहे।
FAQs: The Difference of Government and Comparative Politics in Hindi
प्रश्न 1. तुलनात्मक सरकार की विशेषताएं बताएं। State the characteristics of comparative government in Hindi.
उत्तर- 1.विभिन्न देशों में विधमान राजनीतिक संस्थाओं के अध्ययन पर बल देती है।
2.राजनीतिक संस्थाओं के अध्ययन के लिए दर्शन शास्त्रीय ,इतिहास तथा कानून का प्रयोग करना तथा सबसे उत्तम राजनीतिक संस्थाओं का निर्धारण करना।
3.दुनिया के प्रमुख सविंधानों के अध्ययन पर जोर देना।
प्रश्न 2.तुलनात्मक राजनीति की मुख्य विशेषताए बताएं। State the main characteristics of comparative politics in Hindi.
उत्तर- 1.मूल्य -मुक्त अध्ययन Cost-free study- तुलनात्मक सरकार के विव्दान अपना अध्ययन कुछ मूल्यों को ध्यान में रखकर करते हैं परन्तु तुलनात्मक राजनीति के विव्दान मूल्य मुक्त अध्ययन पर बल देते हैं।
2.राजनीति का अध्ययन राजनीतिक व्यवस्था के रूप में The study of politics as a political system- तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन करने वाले विव्दानो ने राजनीति का अध्ययन करने के लिए राजनीतिक व्यवस्था की धारणा का प्रयोग किया है।
प्रश्न 3.तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर क्या हैं ?What are the differences between comparative government and comparative politics in Hindi?
उत्तर- Government and Comparative Politics in Hindi -1. तुलनात्मक सरकार का विषय तुलनात्मक राजनीति के विषय से पुराना है। तुलनात्मक सरकार राजनीतिक अध्ययन का परम्परागत ढंग है जबकि तुलनात्मक राजनीति अध्ययन का नया ढंग है। इस प्रकार तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर पाया जाता है।
2. तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में दूसरा अंतर यह है कि तुलनात्मक सरकार का अध्ययन आदर्शवादी और तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन विश्लेषणात्मक और मूल्य रहित है।
प्रश्न 4.तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति की परिभाषाएं। Definitions of comparative governance and comparative politics in Hindi.
उत्तर- एडवर्ड ए फ्रीमैन Edward A. Freeman ने लिखा है – तुलनात्मक सरकार से मेरा अभिप्राय राजनीतिक संस्थाओं और सरकार के रूपों का तुलनात्मक अध्ययन है। तुलनात्मक राजनीति के नाम के अधीन मैं एक ही समय की और एक दूसरे से बहुत दुरी पर स्थित देशो की राजनीतिक समानताओं को एकत्र करता हूँ।
प्रश्न 5.तुलनात्मक सरकार का अर्थ क्या हैं ?What is the meaning of comparative government in Hindi?
उत्तर- तुलनात्मक सरकार की बात करते हैं तो इससे हमारा अभिप्राय भिन्न भिन्न देशों के विधायी ,कार्यकारी , न्यायिक और प्रशासनिक अंगो के तुलनात्मक अध्ययन से है। इसमें गैर सरकारी और अनौपचारिक संस्थाओं को शामिल नहीं किया जाता। साधारण शब्दों में कहा जा सकता है की तुलनात्मक सरकार में राज्य और राजनीतिक संस्थाओं की कानूनी शक्तियों ,कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है या फिर औपचारिक राजनीतिक संस्थाओं की शक्तियों ,कार्यों , गुण व दोषों की अध्ययन को परम्परागत रूप में तुलनात्मक सरकार का अध्ययन कहा जाता है।
प्रश्न 6.तुलनात्मक राजनीति का अर्थ क्या हैं ?What is the meaning of comparative politics in Hindi?
उत्तर- तुलनात्मक राजनीति की धारणा काफी विस्तृत है। इसमें विभिन्न समाजो ,समूहों और व्यक्तियों का समूचा राजनीतिक व्यवहार शामिल होता है। इसका सम्बन्ध केवल औपचारिक संस्थाओं – विधानपालिका ,कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ ही नहीं होता बल्कि अनौपचारिक संस्थाओं जैसे की राजनीतिक दल , दबाव समूह ,हित समूह आदि तथा राजनीतिक प्रक्रियाओं जैसे की चुनाव मतदान , चुनाव सभाएं , जलसे – जुलूसों ,भाषा ,धर्म ,जाति तथा कबीले आदि के साथ भी होता है।

