United Nations Organization Concerned Specialized Agencies in Hindi

United Nations : संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित विशिष्ट एजेंसियां

भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध राजनीति विज्ञान संयुक्त राष्ट्र संघ

United Nations Organization Concerned Specialized Agencies in Hindi : संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित विशिष्ट एजेंसियां – संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलकर विभिन्न आर्थिक, सामाजिक ,वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में काम करने हेतु अनेक सरकारी संगठन राष्ट्र संघ से जुड़े हुए हैं। इन संगठनों को ‘विशिष्ट एजेंसी ‘कहा जाता है।

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

Table of Contents विषय सूची

संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्ट एजेंसियां United Nations Concerned Specialized Agencies in Hindi

विशिष्ठ एजेंसियां एक स्वायत्तशासी संगठन हैं ,किंतु एक राष्ट्र संघ और उसकी आर्थिक-सामाजिक परिषद के साथ तालमेल बिठाकर काम करते हैं। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण एजेंसियां निम्नलिखित है-

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन International Labour Organization in Hindi

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट समितियों में सर्वाधिक प्राचीन है। इसका गठन राष्ट्र संघ के अधीन 11 अप्रैल 1919 को हुआ था किंतु राष्ट्र संघ के विघटन के बाद सन 1946 में इसे संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट समिति के रूप में पुनर्गठित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन इस विश्वास पर आधारित है कि सार्वजनिक और स्थाई शांति की स्थापना सामाजिक न्याय की आधारशिला पर ही संभव है। इसलिए इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने ,जीवन स्तर उन्नत करने और आर्थिक तथा सामाजिक शांति बनाए रखने की कोशिश करना है। इसका कार्यालय जेनेवा में है।

यह भी पढ़े –

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संघ United Nations Educational , Scientific and Cultural Organization in Hindi

संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट समितियों में सर्वाधिक सफलता यूनेस्को से प्राप्त हुई है। यह संस्था इस विश्वास पर आधारित है कि युद्ध मनुष्य के मन में पैदा होते हैं इसलिए शांति को सुरक्षित रखने की आधारशिलाएं भी मनुष्य के मन में बनाए जाने चाहिए ।

इसके लिए यह शिक्षा ,विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से न्याय ,विधि के शासन ,मानवीय और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति सभी लोगों के मन में आदर की भावना उत्पन्न करने का प्रयत्न करती है। इन के द्वारा यह राष्ट्रों के मध्य सहयोग की वृद्धि कर शांति और सुरक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देती है।

खाद्य एवं कृषि संगठन Food and Agricultural Organization in Hindi

इसे संक्षेप में FAO कहते हैं । इसका मुख्यालय रोम, इटली में है। 16 अक्टूबर 1945 को क्यूबेक सम्मेलन में स्थापित यह संगठन खाद एवं कृषि संबंधी कार्यों के लिए उत्तरदाई है। खाद एवं कृषि संबंधी सूचना एकत्रित करना ,उनका विश्लेषण करना ,जानवरों की महामारियो को रोकना और भूमि के कटाव को रोकना तथा वृक्षारोपण आदि इसके मुख्य कार्य है। 16 अक्टूबर विश्व खाद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़े –

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष International Monetary Fund in Hindi

इसे संक्षेप में IMF कहते हैं। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी,अमेरिका में है। इस संगठन की स्थापना दिसंबर 1945 में हुई थी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि ,विनिमय दरों के अस्थायित्व को दूर करना ,अंतरराष्ट्रीय भुगतान संतुलन को दूर करना, अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की उन्नति करना तथा लाभ के कामों में पूंजी लगाना आदि इसके मुख्य कार्य है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organization in Hindi

इसे संक्षेप में WHO कहते हैं । इसका मुख्यालय जेनेवा, स्वीटजरलैंड में स्थित है। 7 अप्रैल 1948 को स्थापित यह संगठन विश्व के नागरिकों के स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था हेतु प्रयत्नशील है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन ,बीमारियों का उन्मूलन, सफाई के प्रति जन जागरण आदि इसके मुख्य कार्य है। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व डाक संघ Universal Postal Union in Hindi

इसे संक्षेप में UPU कहते हैं । इसकी स्थापना 9 अक्टूबर 1947 में हुई थी। इसका मुख्यालय बर्न, स्विजरलैंड में है। विश्व डाक संघ का मुख्य कार्य सभी देशों का एक डाक प्रदेश बनाना ,डाक सेवाओं में सुधार लाना एवं इस क्षेत्र में विभिन्न देशों के मध्य सहयोग बढ़ाना है।

यह भी पढ़े –

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त United Nations High Commissioner for Refugees in Hindi

इसे UNHCR भी कहते हैं । इसकी स्थापना सन 1948 में हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की सहायता करना है जिन्हें किसी कारणवश अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा । यह अंग विशेष रूप से शरणार्थियों को पुनः बसाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष United Nations Children’s Emergency Fund in Hindi

इसे संक्षेप में UNICEF कहते हैं । इसकी स्थापना सितंबर 1946 में महासभा द्वारा की गई । इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका में स्थित है। इस कोष का मुख्य कार्य बाल कल्याण करना है। यह कोष बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पौष्टिक भोजन, शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रमों के संचालन के साथ प्राकृतिक आपदाओं के समय शिशु की सहायता भी करता है। 1965 का शांति नोबेल पुरस्कार इसे प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम International Finance Corporation in Hindi

इसे संक्षेप में IFC कहते हैं । यह 1956 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना । यह विश्व बैंक का सह संगठन हैं । इसका मुख्य कार्य विकासशील राज्यों में निजी उधोगो को वित्तीय सहायता देने हैं । इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी अमेरिका में हैं ।

यह भी पढ़े –

पुनर्निर्माण एवं विकास का अंतरराष्ट्रीय बैंक International Bank For Reconstruction and Development in Hindi

इसे संक्षेप में IBRD कहते हैं । यह विश्व बैंक की प्रमुख सहयोगी संस्था हैं । इसे प्रायः विश्व बैंक भी कहा जाता हैं । इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में हैं । इसकी स्थापना 1945 में हुई थी । इसका मुख्य कार्य सदस्य देशों को ऋण उपलब्ध कराना हैं ।

अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन International Development Association in Hindi

इसे संक्षेप में IDA कहते हैं । 1960 में स्थापित यह संगठन 1961 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना । इसका मुख्यालय वाशिंगटन में हैं । अविकसित राज्यों को आर्थिक विकास हेतु न्यूनतम ब्याज पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना ही इसका मुख्य कार्य हैं । यह भी विश्व बैंक का एक सहयोगी संगठन हैं ।

अंतरराष्ट्रीय दूर संचार International Telecommunication Union in Hindi

इसे संक्षेप में ITU कहते हैं । इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित हैं । इसकी स्थापना 1865 में इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन के रूप में हुई थी । 1932 में मैड्रिड कॉन्वेंशन द्वारा इसे International Telecommunication यूनियन का नाम दिया गया । 1947 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी के रूप संबंध हो गया । इसका मुख्य कार्य हैं -सभी प्रकार के दूरसंचार सम्बन्धी प्रादेशिक सुविधाओं के विकास एवं उसकी उपादेयता को प्रोत्साहन देना ।

यह भी पढ़े –

विश्व मौसम विज्ञान संगठन World Meteorological Organization in Hindi

इसे संक्षेप में WMO कहते हैं । इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। इसकी स्थापना 1873 में इंटरनेशनल मीटीएरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में की गई। 1939 में यह वर्ल्ड मीटीएरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन हो गया। 1947 में इसका विधान बनाया गया जो कि 1950 में लागू हुआ। यह संगठन मौसम विज्ञान संबंधी विषयों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की वृद्धि हेतु कार्य करता है। इस संगठन ने विश्व भर में जगह-जगह मौसम विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की है।

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन International Civil Aviation Organization in Hindi

इसका मुख्यालय मोंट्रियल, कनाडा में है। 1944 में स्थापित इस संगठन को 1947 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय सिविल उड्डयन की समस्याओं का अध्ययन करना, सिविल उड्डयन के अंतरराष्ट्रीय मानदंड एवं नियम निश्चित करना, अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन को विकसित करना, सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को प्रोत्साहन देना आदि इसके कार्य है।

अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन International Maritime Organization in Hindi

इसे संक्षेप में IMO कहते हैं । इसका मुख्यालय लंदन में है। इसकी स्थापना 17 मार्च 1958 में हुई थी। यह समुद्रों में नौ परिवहन हेतु सुरक्षा नियम निर्धारित करता है। नौ परिवहन क्षेत्र में अनावश्यक प्रतिबंध एवं भेदभाव दूर करना तथा इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना इसके प्रमुख कार्य है।

यह भी पढ़े –

FAQs About the Specialized agencies associated with the United Nations in Hindi

प्रश्न-1.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन किस विश्वास पर आधारित हैं ? On what belief is the International Labour Organization based in Hindi?

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन इस विश्वास पर आधारित है कि सार्वजनिक और स्थाई शांति की स्थापना सामाजिक न्याय की आधारशिला पर ही संभव है।

प्रश्न-2.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या हैं ? What are the main objectives of the International Labour Organization in Hindi?

उत्तर- इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की स्थिति में सुधार करने ,जीवन स्तर उन्नत करने और आर्थिक तथा सामाजिक शांति बनाए रखने की कोशिश करना है।

प्रश्न-3.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना कब हुई ? When was the International Labour Organization established in Hindi?

उत्तर- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट समितियों में सर्वाधिक प्राचीन है। इसका गठन राष्ट्र संघ के अधीन 11 अप्रैल 1919 को हुआ था किंतु राष्ट्र संघ के विघटन के बाद सन 1946 में इसे संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट समिति के रूप में पुनर्गठित किया गया।

प्रश्न-4.अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का कार्यालय कहां पर स्थित हैं ? Where is the office of the International Labour Organization located in Hindi?

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का कार्यालय जेनेवा में हैं ।

प्रश्न-5.संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संघ का क्या महत्व हैं ? What is the significance of the United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization in Hindi?

उत्तर- इसके लिए यह शिक्षा ,विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से न्याय ,विधि के शासन ,मानवीय और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति सभी लोगों के मन में आदर की भावना उत्पन्न करने का प्रयत्न करती है। इन के द्वारा यह राष्ट्रों के मध्य सहयोग की वृद्धि कर शांति और सुरक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देती है।

प्रश्न-6.विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता हैं ? When is World Food Day celebrated in Hindi?

उत्तर- 16 अक्टूबर विश्व खाद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न-7.संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य संगठन की स्थापना कब हुई ? When was the United Nations food organization established in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में FAO कहते हैं । इसका मुख्यालय रोम, इटली में है। 16 अक्टूबर 1945 को क्यूबेक सम्मेलन में स्थापित यह संगठन खाद एवं कृषि संबंधी कार्यों के लिए उत्तरदाई है।

प्रश्न-8.संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य संगठन के कार्य बताएं । Describe the functions of the United Nations food organization in Hindi.

उत्तर- खाद एवं कृषि संबंधी सूचना एकत्रित करना ,उनका विश्लेषण करना ,जानवरों की महामारियो को रोकना और भूमि के कटाव को रोकना तथा वृक्षारोपण आदि इसके मुख्य कार्य है। 16 अक्टूबर विश्व खाद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न-9.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के महत्वपूर्ण कार्य बताओ । State the important functions of the International Monetary Fund in Hindi.

उत्तर- अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि ,विनिमय दरों के अस्थायित्व को दूर करना ,अंतरराष्ट्रीय भुगतान संतुलन को दूर करना, अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की उन्नति करना तथा लाभ के कामों में पूंजी लगाना आदि इसके मुख्य कार्य है।

प्रश्न-10.अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब हुई ?When was the International Monetary Fund established in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में IMF कहते हैं। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी,अमेरिका में है। इस संगठन की स्थापना दिसंबर 1945 में हुई थी।

प्रश्न-11.विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब हुई ?When was the World Health Organization established in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में WHO कहते हैं । इसका मुख्यालय जेनेवा, स्वीटजरलैंड में स्थित है। 7 अप्रैल 1948 को स्थापित यह संगठन विश्व के नागरिकों के स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था हेतु प्रयत्नशील है।

प्रश्न-12.विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कार्य कौन से हैं ?What are the main functions of the World Health Organization in Hindi?

उत्तर- स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन ,बीमारियों का उन्मूलन, सफाई के प्रति जन जागरण आदि इसके मुख्य कार्य है।

प्रश्न-13.विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस कब मनाया जाता है ? When is World Health Day celebrated in Hindi?

उत्तर- 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न-14.विश्व डाक संघ की स्थापना और कार्य बताओं । Explain the establishment and functions of the Universal Postal Union in Hindi.

उत्तर- इसे संक्षेप में UPU कहते हैं । इसकी स्थापना 9 अक्टूबर 1947 में हुई थी। इसका मुख्यालय बर्न, स्विजरलैंड में है। विश्व डाक संघ का मुख्य कार्य सभी देशों का एक डाक प्रदेश बनाना ,डाक सेवाओं में सुधार लाना एवं इस क्षेत्र में विभिन्न देशों के मध्य सहयोग बढ़ाना है।

प्रश्न-15.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त क्या है ?What is the United Nations High Commissioner for Refugees in Hindi?

उत्तर- इसे UNHCR भी कहते हैं । इसकी स्थापना सन 1948 में हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा में है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की सहायता करना है जिन्हें किसी कारणवश अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा । यह अंग विशेष रूप से शरणार्थियों को पुनः बसाने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न-16.अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष की व्याख्या करें । Explain the International Children’s Emergency Fund in Hindi.

उत्तर- इसे संक्षेप में UNICEF कहते हैं । इसकी स्थापना सितंबर 1946 में महासभा द्वारा की गई । इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका में स्थित है। इस कोष का मुख्य कार्य बाल कल्याण करना है। यह कोष बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पौष्टिक भोजन, शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रमों के संचालन के साथ प्राकृतिक आपदाओं के समय शिशु की सहायता भी करता है। 1965 का शांति नोबेल पुरस्कार इसे प्रदान किया गया।

प्रश्न-17.अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम की संक्षेप व्याख्या करें । Provide a brief explanation of the International Finance Corporation in Hindi.

उत्तर- इसे संक्षेप में IFC कहते हैं । यह 1956 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना । यह विश्व बैंक का सह संगठन हैं । इसका मुख्य कार्य विकासशील राज्यों में निजी उधोगो को वित्तीय सहायता देने हैं । इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी अमेरिका में हैं ।

प्रश्न-18.पुनर्निर्माण एवं विकास का अंतरराष्ट्रीय बैंक क्या हैं ? What is the International Bank for Reconstruction and Development in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में IBRD कहते हैं । यह विश्व बैंक की प्रमुख सहयोगी संस्था हैं । इसे प्रायः विश्व बैंक भी कहा जाता हैं । इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में हैं । इसकी स्थापना 1945 में हुई थी । इसका मुख्य कार्य सदस्य देशों को ऋण उपलब्ध कराना हैं ।

प्रश्न-19.अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन की स्थापना और कार्य बताएं । Explain the establishment and functions of the International Development Organization in Hindi.

उत्तर- इसे संक्षेप में IDA कहते हैं । 1960 में स्थापित यह संगठन 1961 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना । इसका मुख्यालय वाशिंगटन में हैं । अविकसित राज्यों को आर्थिक विकास हेतु न्यूनतम ब्याज पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराना ही इसका मुख्य कार्य हैं । यह भी विश्व बैंक का एक सहयोगी संगठन हैं ।

प्रश्न-20.अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना कब हुई ? When was the International Telecommunication Union established in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में ITU कहते हैं । इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित हैं । इसकी स्थापना 1865 में इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन के रूप में हुई थी । 1932 में मैड्रिड कॉन्वेंशन द्वारा इसे International Telecommunication यूनियन का नाम दिया गया । 1947 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी के रूप संबंध हो गया ।

प्रश्न-21.अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के कार्य बताओ । State the functions of the International Telecommunication Union in Hindi.

उत्तर- इसका मुख्य कार्य हैं -सभी प्रकार के दूरसंचार सम्बन्धी प्रादेशिक सुविधाओं के विकास एवं उसकी उपादेयता को प्रोत्साहन देना ।

प्रश्न-22.विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना और कार्य बताएं । Explain the establishment and functions of the World Meteorological Organization in Hindi.

उत्तर- इसे संक्षेप में WMO कहते हैं । इसका मुख्यालय जिनेवा स्विजरलैंड में है। इसकी स्थापना 1873 में इंटरनेशनल मीटीएरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के रूप में की गई। 1939 में यह वर्ल्ड मीटीएरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन हो गया। 1947 में इसका विधान बनाया गया जो कि 1950 में लागू हुआ। यह संगठन मौसम विज्ञान संबंधी विषयों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की वृद्धि हेतु कार्य करता है। इस संगठन ने विश्व भर में जगह-जगह मौसम विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की है।

प्रश्न-23.अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के प्रमुख कार्य कौन से है ?What are the primary functions of the International Civil Aviation Organization in Hindi?

उत्तर- इसका मुख्यालय मोंट्रियल, कनाडा में है। 1944 में स्थापित इस संगठन को 1947 में संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय सिविल उड्डयन की समस्याओं का अध्ययन करना, सिविल उड्डयन के अंतरराष्ट्रीय मानदंड एवं नियम निश्चित करना, अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन को विकसित करना, सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय उड़ान को प्रोत्साहन देना आदि इसके कार्य है।

प्रश्न-24.अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन क्या हैं ?What is the International Maritime Organization in Hindi?

उत्तर- इसे संक्षेप में IMO कहते हैं । इसका मुख्यालय लंदन में है। इसकी स्थापना 17 मार्च 1958 में हुई थी। यह समुद्रों में नौ परिवहन हेतु सुरक्षा नियम निर्धारित करता है। नौ परिवहन क्षेत्र में अनावश्यक प्रतिबंध एवं भेदभाव दूर करना तथा इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना इसके प्रमुख कार्य है।

और पढ़े –