Public Administration and Private Administration Similarities in Hindi

Public Administration : लोक और निजी प्रशासन में 5 समानताए

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन लोक प्रशासन

Public Administration – Lok Prashasan Aur Neeji Prashasan Me Samantayen – आधुनिक युग में लोक प्रशासन की धारणा प्रसिद्ध विधि शास्त्रियों , राजनीतिज्ञों और लेखकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। प्रशासन प्रबंध कि वह विधि है जो घर से लेकर बड़े से बड़े संगठन के प्रयोग में लाई जाती है। प्रशासन दो प्रकार का होता है, लोक प्रशासन और निजी प्रशासन।

जब प्रशासन की गतिविधियां गृह,चर्च और किसी कंपनी आदि तक सीमित हो तो उसे निजी प्रशासन कहा जाता है और जब राज्य से संबंधित गतिविधियों जिन का प्रबंध केंद्रीय, राज्य अथवा स्थानीय सरकार Management by central, state, or local government द्वारा किया जाता है तो उसे लोक प्रशासन कहा जाता है।

लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में आपसी भेदता और समानताओं के बारे में विद्वानों में मतभेद पाया जाता है। दूसरे शब्दों में सभी विद्वान ना तो इस बात से सहमत हैं कि यह दोनों प्रशासन एक दसरे से बिल्कुल पृथक है और ना ही इस बात के बारे में कि दोनों एक समान है, परंतु एक बात तो बड़े विश्वास से कही जा सकती है कि लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में कई पक्षों से समानताएं भी हैं और कई पक्षों से भिन्नताए भी पाई जाती है।

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

Table of Contents विषय सूची

लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में समानताएं Similarities Between Public and Private Administration in Hindi

कई विद्वान जैसे कि हेनरी फ्यूल ( Henry Fayol ) , एल.उर्विक ( L.Urvick ) , मैरी फोलेट ( Marry Follet ) आदि सभी लोक प्रशासन और निजी प्रशासन को एक समान मानते हैं। उनके मतानुसार समस्त प्रशासन की विशेषताएं ,कार्यप्रणाली और भिन्न-भिन्न क्रियाएं एक समान होती है।

1930 में दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रशासकीय कांग्रेस को संबोधित करते हुए हेनरी फ्यूल Henry Fayol ने कहा था कि जो भाव अर्थ में प्रशासन शब्द के लिए दिया है और साधारण तौर पर जिसे अपनाया भी गया है उससे प्रशासकीय विज्ञान के क्षेत्र में निश्चित रूप में वृद्धि हुई है। इसमें ना केवल सार्वजनिक सेवाओं अपितु प्रत्येक तरह के आकार रूप और उद्देश्य के क्षेत्र शामिल है।

यह भी पढ़े –

    एल उर्विक L.Urvick ने भी हेंनरी फ्यूल के विचारों से सहमति प्रकट करते हुए कहा है कि, केवल बैंक वालों का जीव रसायन, प्रोफेसरों का शारीरिक विज्ञान और राज्य नेताओं का मनोविज्ञान की गंभीरता से कल्पना करना मुश्किल है कि वह भिन्न-भिन्न है । इस तरह किसी संगठन के विशेष स्वरुप के उद्देश्यों के आधार पर प्रबंध शिक्षा अथवा प्रशासन को उप-विभागों बांटना कई विद्वानों के अनुसार उचित नहीं हैं ।

    जो विद्वान लोक प्रशासन और निजी प्रशासन Lok prashasan aur Niji prashasan को एक समान समझते हैं उन्होंने दोनों में निम्नलिखित समानताएं दर्शाई है –

    एक समान प्रबंधकीय क्रियाएं Uniform Administrative Activities

    लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में प्रबंध की एक समान क्रियाएं पाई जाती है जैसे कि संगठन नियोजन आदेश तालमेल बजट नियंत्रण आदि।

    एक समान प्रशासकीय विधि Uniform Administrative Procedure

    प्रशासकीय विधि के पक्ष से भी लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में समानताएं पाई जाती है जैसे कि हिसाब किताब रखने की विधि,स्टोर, रिकॉर्ड रखना, आंकड़े रखना, कार्यालय कार्यविधि आदि।

    यही कारण है कि एक इंजीनियर, डॉक्टर, अध्यापक ,आंकड़ेदार आदि सरकारी विभाग में से सेवानिवृत्त होने के बाद निजी प्रशासन में नौकरी कर लेते हैं क्योंकि इन समस्त की योग्यताएं दोनों तरह के प्रशासनों में एक समान निर्धारित की होती ।

    यह भी पढ़े –

      एक समान कानून Uniform Laws

      आधुनिक युग में लोक प्रशासन और निजी प्रशासन दोनों को एक समान कानूनों का पालन करना पड़ता है जैसे की फैक्टरी नियम,श्रम नियम आदि ऐसे नियम है जिनका पालन करना लोक प्रशासन और निजी प्रशासन दोनों के लिए आवश्यक है।

      सरकारी और निजी उद्यम में एक समान प्रबंध व्यवस्था Uniform management system in both public and private enterprises

      आधुनिक युग में संसार के भिन्न-भिन्न आदेश सरकारी उद्यमों जैसे कि सार्वजनिक निगमों और सरकारी कंपनियों का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं ताकि देश का सर्वांगीण विकास All round development हो सके। इन उद्यमों का प्रबंध निजी प्रशासन के बड़े बड़े उद्योगों की तरह व्यापारिक मार्गों पर चलाया जाता है। इस तरह लोक प्रशासन और निजी प्रशासन एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए हैं फुल सॉन्ग

      इस तरह यह कहा जा सकता है कि आधुनिक युग में राज्य के कल्याणकारी स्वरूप का होने के कारण लोक प्रशासन के साथ-साथ निजी प्रशासन भी लोगों की सुख सुविधा की तरफ पूर्ण ध्यान देने लग पड़ा है ।

      यह भी पढ़े –

      FAQs About the Similarities Between Public and Private Administration

      प्रश्न-1.प्रशासन कितने प्रकार की होती हैं ? How many types of administration are there in Hindi?

       उत्तर- प्रशासन दो प्रकार का होता है – लोक प्रशासन और निजी प्रशासन।

      प्रश्न-2.लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में अंतर बताएं । Explain the differences between public and private administration in Hindi.

      उत्तर- जब प्रशासन की गतिविधियां गृह,चर्च और किसी कंपनी आदि तक सीमित हो तो उसे निजी प्रशासन कहा जाता है और जब राज्य से संबंधित गतिविधियों जिन का प्रबंध केंद्रीय, राज्य अथवा स्थानीय सरकार द्वारा किया जाता है तो उसे लोक प्रशासन कहा जाता है।

      प्रश्न-3.लोक और निजी प्रशासन के बारे में विद्वानों की क्या राय हैं ? What are the views of scholars regarding public and private administration in Hindi?

      उत्तर- लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में आपसी भेदता और समानताओं के बारे में विद्वानों में मतभेद पाया जाता है। दूसरे शब्दों में सभी विद्वान ना तो इस बात से सहमत हैं कि यह दोनों प्रशासन एक दसरे से बिल्कुल पृथक है और ना ही इस बात के बारे में कि दोनों एक समान है ।

      प्रश्न-4. लोक और निजी प्रशासन को समान मानने वाले कुछ विद्वानों के नाम बताएं । Name some scholars who consider public and private administration to be the same in Hindi.

      उत्तर- कई विद्वान जैसे कि हेनरी फ्यूल ( Henry Fayol ) , एल.उर्विक ( L.Urvick ) , मैरी फोलेट ( Marry Follet ) आदि सभी लोक प्रशासन और निजी प्रशासन को एक समान मानते हैं। उनके मतानुसार समस्त प्रशासन की विशेषताएं ,कार्यप्रणाली और भिन्न-भिन्न क्रियाएं एक समान होती है।

      प्रश्न-5.लोक और निजी प्रशासन में तीन समानताएं बताएं । State three similarities between public and private administration in Hindi.

      उत्तर- लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में समानताएं निम्नलिखित है –
      1.एक समान प्रबन्धकीय क्रियाएं 2. एक समान प्रशासकीय विधि 3 . एक समान कानून
      1. Uniform managerial activities 2. Uniform administrative procedure 3. Uniform law

      प्रश्न-6.प्रशासकीय विधि के पक्ष से लोक और निजी प्रशासन में समानताएं ।Similarities between public and private administration from the perspective of administrative law in Hindi.

      उत्तर- प्रशासकीय विधि के पक्ष से भी लोक प्रशासन और निजी प्रशासन में समानताएं पाई जाती है जैसे कि हिसाब किताब रखने की विधि,स्टोर, रिकॉर्ड रखना, आंकड़े रखना, कार्यालय Procedure, storage, record-keeping, maintaining statistics, office कार्यविधि आदि।

      प्रश्न-7.लोक और निजी प्रशासन में कानून नियम एक समान क्यों है ? Why are the laws and rules in public and private administration the same in Hindi?

      उत्तर- आधुनिक युग में लोक प्रशासन और निजी प्रशासन दोनों को एक समान कानूनों का पालन करना पड़ता है जैसे की फैक्टरी नियम,श्रम नियम आदि ऐसे नियम है जिनका पालन करना लोक प्रशासन और निजी प्रशासन दोनों के लिए आवश्यक है।

      और पढ़ें –