दबाव समूह-विशेषताएं, विधि और कार्य प्रणाली Pressure Groups—Characteristics, Methods, and Mode of Operation- आज के समय में ऐसा कोई भी देश नहीं है जो हित – समूह और दबाव समूह के बिना हो। आज लगभग हर देश चाहे वो देश विकसित हो या विकासशील देश हो हर जगह इन दोनों समूह को देखा जा सकता है। आइये जानते है हित – समूह और दबाव -समूह को विस्तार से –
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
हित समूह का अर्थ Meaning of Interest Groups in Hindi
हित समूह Interest groups in Hindi– प्रत्येक समाज में कृषक Farmers, पूंजीपति Capitalists, भूमिपति Landowners, शिक्षक Teacher, सरकारी कर्मचारी Government Employee तथा मजदूरों Labour व अन्य व्यवसायियों के विभिन्न प्रकार के हित पाए जाते हैं । जब एक ही प्रकार का हित रखने वाले लोग कोई संगठित रूप धारण कर लेते हैं तो उसे हित – समूह कहा जाता हैं ।
दबाव समूह का अर्थ Meaning of Pressure groups in Hindi
दबाव समूह pressure groups in Hindi- जब कोई हित – समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार से सहायता चाहने लगता हैं और विधानमंडल के सदस्यों को इस रूप में प्रभावित करने का प्रयत्न करने लगता हैं कि सामान्य कानूनों का निर्माण अथवा उनमें संशोधन Amendment करते समय उनके हितों को ध्यान में रखा जाए ,तो वह दबाव – समूह का रूप धारण कर लेता हैं ।
दबाव समूह Pressure Groups अपने सदस्यों के हितों को विकसित करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने के लिए उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान कराने तथा सरकार को उनके हितों के विरुद्ध कार्य करने से रोकने के लिए सरकार पर दबाव डालते रहते हैं । दबाव समूह का मतलब दबाव डालना होता हैं जो अपने हितों की रक्षा के लिए समय समय पर सरकार पर दबाव डालते रहते हैं जिससे सरकार उनकी हितों के विरुद्ध कार्य न करे ।
यह भी पढ़ें –
- Pressure Groups in India -12 विभिन्न दबाव -समूहों के नाम
- Pressure Groups: दबाव समूहों के कार्य , महत्व एवं उपयोगिता
- Pressure Groups: दबाव समूहों के दोष या आलोचना
दबाव समूह की विशेषताएं Pressure Groups Characteristics ,Features in Hindi
हित – समूह और दबाव- समूह दोनों ऐसे समूह है जिनका मकसद केवल अपनी हितों की बेहतरी Improvement के लिए काम करना है। जब तक इनके हितों की पूर्ति नहीं होती ये समूह सरकार और प्रशासन पर दबाव डालते रहते है। दबाव -समूह की निन्मलिखित विशेषताएं है –
समान हित Common Interest
समान हित Meaning of common Interest- समान हित ही दबाव संगठन का मूलाधार हैं । समान हित रखने वाले लोग आपस में मिलकर अपने वर्ग के हितों की रक्षा के लिए दबाव -समूहों का निर्माण करते हैं । अतः समाज में जितने प्रकार के हितों के लोग होंगे ,उतने ही अधिक दबाव समूह स्थापित होंगे ।
संगठन Organization
संगठन Meaning of Organization- सरकार और शासन से अपने हितों को पूरा कराने के उद्देश्य से दबाव समूह अपना संगठन खड़ा करते हैं । क्योंकि उसके अभाव में वे अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सकते ।
सर्वव्यापक स्वरूप Universal Character
सर्वव्यापक स्वरूप what Is Universal Character in Hindi – दबाव समूह सभी विकासशील और विकसित देशों में कार्यरत हैं । कम्युनिस्ट और तानाशाही Communism and Dictatorship व्यवस्था वाले देशों की तुलना में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में इन्हें पनपने के अधिक अवसर मिलते हैं । अतः लोकतांत्रिक देशों में इनकी संख्या अधिक है ।
यह भी पढ़ें –
- Political Culture :राजनीतिक संस्कृति विश्लेषण | घटक | अंग
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति की आलोचना
- Political Culture : राजनीतिक संस्कृति की 12 विशेषताएं
सार्वजनिक नीति को प्रभावित करना To Influence the Public Policy
सार्वजनिक नीति को प्रभावित करना How To Influence the Public Policy in Hind – दबाव समूह अपने हितों के लिए सरकारी नीतियों और सरकारी ढांचे को प्रभावित करते हैं । वे सरकार पर ऐसी नीतियों को अपनाने के लिए भी दबाव डालते है जो उनके हितों के अनुकूल हो । इसके लिए वे समाचार पत्र Newspaper, पुस्तकों Books, रेडियो Radio, दूरदर्शन Television आदि के प्रचार माध्यमों Media Channels का प्रयोग करते हैं । दबाव -समूह अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जनता एवं राजनीतिक दलों की सहानुभूति Sympathy अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं ।
उत्तरदायित्व का अभाव Lack of Responsibility
उत्तरदायित्व का अभाव What is Lack of Responsibility in Hindi – दबाव समूह राजनीतिक दलों की तरह किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं होते । वे तो केवल अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कार्यरत Workingरहते हैं ।
निर्दलीय Non – Partisan
निर्दलीय Meaning of Non – Partisan in Hindi – दबाव समूह राजनीतिक संगठन नहीं होते और न ही वे किसी दल की गतिविधियों में प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेते हैं । वे चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करते लेकिन कई बार दबाव समूह उन उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं जो उन्हें उनके हितों की रक्षा करने का वचन देते हैं ।
संवैधानिक मान्यता रहित संगठन Extra Constitutional Agencies
संवैधानिक मान्यता रहित संगठन Meaning of Extra Constitutional Agencies In Hindi- यधपि Although दबाव समूह देश की राजनीति को प्रभावित करते हैं लेकिन विश्व के किसी भी देश में दबाव समूहों को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है।
यह भी पढ़ें –
- Comparative Politics : तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति
- Comparative Politics: तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर
- 14 Important Scope of Comparative Politics Hindi
दबाव समूहों के साधन और कार्यप्रणाली Pressure Groups Method and Working System in Hindi
दबाव समूहों की कार्यप्रणाली इस प्रकार है The functioning of pressure groups is as follows –
प्रचार Propaganda
प्रचार Propaganda meaning in Hindi- दबाव समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए रेडियो ,टेलीविजन , प्रैस , समाचार -पत्र एवं प्रत्रिकाओं आदि का खुलकर प्रयोग करते हैं ।
बैठकें -आयोजित करना To Organise Meeting
बैठकें -आयोजित करना To Organise Meeting meaning in Hindi– दबाव -समूह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करने के लिए बैठक , सेमिनार Seminar, विचार गोष्ठी Discussion Seminar, वार्ताएँ Conversations आदि का आयोजन करता है ।
विशेषज्ञ की सेवाएं Services of the Experts
विशेषज्ञ की सेवाएं Services of the Experts meaning in Hindi-ये अपने हितों के अनुकूल कानून निर्माताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विशेषज्ञों Experts की सेवाएं लेते हैं।
यह भी पढ़ें –
- Bureaucracy : नौकरशाही की 18 महत्वपूर्ण विशेषताएँ
- Bureaucracy : नौकरशाही के अर्थ | परिभाषाएं | प्रकार
- Bureaucracy: नौकरशाही के 10 दोष | दोषों को दूर करने के सुझाव
निर्वाचन में रुचि Interest in Election
निर्वाचन में रुचि Interest in Election meaning in Hindi– सामान्यतः दबाव – समूह संगठित तौर पर चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करते हैं , परन्तु ऐसे सांसदों एवं विधायकों को निर्वाचित Elected करवाने में रुचि रखते हैं जो उनके हितों को पूरा करने का आश्वासन देते हैं ।
आंकड़े प्रकाशित करना To Publish Figure
आंकड़े प्रकाशित करना To Publish Figure meaning in Hindi – दबाव -समूह अपने पक्ष को प्रभावशाली ढंग Effective manner से प्रस्तुत करने के लिए नीति- निर्माताओं के समक्ष आंकड़े प्रकाशित करते हैं ।
लॉबिंग Lobbying
लॉबिंग का अर्थ है Meaning of Lobbying in Hindi- विधानमंडल के सदस्यों को प्रभावित कर , अपने हित में कानून का निर्माण करवाना । दबाव -समूह विधायकों से निजी संपर्क स्थापित करके किसी विधेयक को अपने पक्ष में पारित करवाते हैं । इसके लिए प्रदर्शन ,तार , टेलीफोन , पत्र एवं शिष्टमण्डल Delegation का भी प्रयोग किया जाता हैं ।
यह भी पढ़ें –
- Civil Service: असैनिक सेवाओं के 6 मुख्य कार्य
- Position Classification: पद वर्गीकरण के 15 गुण और दोष
- Civil Services : सिविल सेवाएं परिभाषाएं | वर्गीकरण | लाभ | प्रकार
हिंसा की कार्यवाई Use of Violence
हिंसा की कार्यवाई Use of Violence meaning in Hindi- दबाव समूह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अनेक बार हिंसा तथा तोड़फोड़ का सहारा भी लेते हैं । तानाशाही व्यवस्था में तो हिंसा दबाव समूहों का प्रमुख साधन हैं । वर्तमान में लोकतांत्रिक प्रद्धति Democratic system में भी दबाव – समूह हिंसात्मक कार्यवाइयों के द्वारा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति का प्रयत्न करते हैं ।
रिश्वत और बेईमानी Bribe and Dishonesty
रिश्वत और बेईमानी Bribe and Dishonesty in Hindi- दबाव समूह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विधायकों , मंत्रियों एवं अधिकारियों को यथासंभव रिश्वत का प्रयोग भी करते हैं । बेईमानी का भी रास्ता अपनाया जाता हैं ।
न्यायालय की शरण Take shelter if Judiciary
न्यायालय की शरण Take shelter if Judiciary meaning in Hindi– यदि व्यवस्थापिका Legislature में दबाव समूहों के हितों के विरुद्ध कोई अधिनियम पारित हो जाता है तो दबाव समूह न्यायालय में याचिका प्रस्तुत करके निर्णय अपने पक्ष में कराने का प्रयास करते हैं , जैसे भारत मे 1969 में प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण Legislative Nationalization किये जाने पर बैंकों के संचालकों ने हितों की रक्षा के लिए मौलिक अधिकारों की आड़ लेकर न्यायालय से अपने पक्ष में निर्णय ले लिया था ।
यह भी पढ़े –
- Personnel Administration: कार्मिक प्रशासन के विभिन्न प्रकार
- Personnel Administration : कार्मिक प्रशासन के मौलिक सिद्धांत
- Personnel Administration : कार्मिक प्रशासन के कार्य
FAQs About the Pressure Group Characteristics, Methods, and Mode in Hindi
प्रश्न- 1.दबाव समूह अपने हितो की रक्षा के लिए क्या करते हैं ?What do pressure groups do to protect their interests in Hindi ?
उत्तर– यदि व्यवस्थापिका में दबाव समूहों के हितों के विरुद्ध कोई अधिनियम पारित हो जाता है तो दबाव समूह न्यायालय में याचिका प्रस्तुत करके निर्णय अपने पक्ष में कराने का प्रयास करते हैं , जैसे भारत मे 1969 में प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किये जाने पर बैंकों के संचालकों ने हितों की रक्षा के लिए मौलिक अधिकारों की आड़ लेकर न्यायालय से अपने पक्ष में निर्णय ले लिया था ।
प्रश्न- 2.दबाव समूह के कोई एक दोष बताएं। State one drawback of pressure groups in Hindi.
उत्तर– दबाव समूह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विधायकों , मंत्रियों एवं अधिकारियों को यथासंभव रिश्वत का प्रयोग भी करते हैं । बेईमानी का भी रास्ता अपनाया जाता हैं ।
प्रश्न- 3.तानाशाही व्यवस्था में हिंसा दबाव समूहों का प्रमुख साधन क्यों हैं ?Why is violence a primary tool for pressure groups in a dictatorial system in Hindi ?
उत्तर– दबाव समूह अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अनेक बार हिंसा तथा तोड़फोड़ का सहारा भी लेते हैं । तानाशाही व्यवस्था में तो हिंसा दबाव समूहों का प्रमुख साधन हैं । वर्तमान में लोकतांत्रिक प्रद्धति में भी दबाव – समूह हिंसात्मक कार्यवाइयों के द्वारा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति का प्रयत्न करते हैं ।
प्रश्न- 4.लॉबिंग का क्या अर्थ है ?What is the meaning of lobbying in Hindi ?
उत्तर– लॉबिंग का अर्थ है Lobbying meaning in hindi – विधानमंडल के सदस्यों को प्रभावित कर , अपने हित में कानून का निर्माण करवाना । दबाव -समूह विधायकों से निजी संपर्क स्थापित करके किसी विधेयक को अपने पक्ष में पारित करवाते हैं । इसके लिए प्रदर्शन ,तार , टेलीफोन , पत्र एवं शिष्टमण्डल का भी प्रयोग किया जाता हैं ।
प्रश्न- 5.दबाव-समूह अपने पक्ष को प्रस्तुत करने के लिए क्या करते हैं ?What do pressure groups do to present their case in Hindi ?
उत्तर– दबाव -समूह अपने पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए नीति- निर्माताओं के समक्ष आंकड़े प्रकाशित करते हैं ।
प्रश्न- 5.दबाव समूह किन संचार माध्यम का प्रयोग करते हैं ?What means of communication do pressure groups use in Hindi ?
उत्तर– प्रचार Propaganda -दबाव समूह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए रेडियो ,टेलीविजन , प्रैस , समाचार -पत्र एवं प्रत्रिकाओं आदि का खुलकर प्रयोग करते हैं ।
प्रश्न- 6.दबाव समूह को संवैधानिक मान्यता प्राप्त होती है या नहीं ? Do pressure groups have constitutional recognition in Hindi ?
उत्तर– यधपि दबाव समूह देश की राजनीति को प्रभावित करते हैं लेकिन विश्व के किसी भी देश में दबाव समूहों को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है ।
प्रश्न- 7.दबाव समूह निर्दलीय क्यों होते हैं ?Why are pressure groups independent in Hindi ?
उत्तर– दबाव समूह राजनीतिक संगठन नहीं होते और न ही वे किसी दल की गतिविधियों में प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेते हैं । वे चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करते लेकिन कई बार दबाव समूह उन उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं जो उन्हें उनके हितों की रक्षा करने का वचन देते हैं ।
प्रश्न- 8.दबाव समूह सार्वजनिक नीति को कैसे प्रभावित करते हैं ?How do pressure groups influence public policy in Hindi ?
उत्तर– दबाव समूह अपने हितों के लिए सरकारी नीतियों और सरकारी ढांचे को प्रभावित करते हैं । वे सरकार पर ऐसी नीतियों को अपनाने के लिए भी दबाव डालते है जो उनके हितों के अनुकूल हो।
प्रश्न- 9.दबाव समूह का स्वरुप कैसा हैं ?What is the nature of pressure groups in Hindi ?
उत्तर– दबाव समूह सभी विकासशील और विकसित देशों में कार्यरत हैं । कम्युनिस्ट और तानाशाही व्यवस्था वाले देशों की तुलना में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में इन्हें पनपने के अधिक अवसर मिलते हैं । अतः दबाव समूह का स्वरूप सर्वव्यापक है ।
प्रश्न- 10.दबाव समूह की चार विशेषताएं बताएं। State four characteristics of pressure groups in Hindi.
उत्तर– सर्वव्यापक स्वरूप Omnipresent nature, संगठन Organization, समान हित Common Interests, सार्वजनिक नीति Public Policy को प्रभावित करना।
प्रश्न- 11.दबाव समूहों के साधन और कार्यप्रणाली बताएं। Explain the methods and modes of operation of pressure groups in Hindi.
उत्तर– प्रचार करना , बैठकें -आयोजित करना , विशेषज्ञ की सेवाएं लेना ,आंकड़े प्रकाशित करना ।
और पढ़ें –
- India-China Relations : भारत-चीन संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-Sri-Lanka Relations : भारत-श्रीलंका संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-Nepal Relations: भारत-नेपाल संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- Independent Regulatory Commission: स्वतंत्र नियामक आयोग की विशेषताएं,कार्य,लाभ,दोष
- Gathbandhan Sarkar kya hota hain | गठबंधन सरकार कैसे बनती है?

