3 Main Defects of Political System in Hindi

Political System: राजनीतिक व्यवस्था की त्रुटियां-दोष

राजनीति विज्ञान पॉलिटिकल सिस्टम

Political System Defects in Hindi: राजनीतिक व्यवस्था की अवधारणा की त्रुटियां-दोष Defects राजनीतिक व्यवस्था की अवधारणा एक नवीन अवधारणा हैं । यह व्यवहारवादी क्रांति Behavioral Revolution की देन है । अमेरिकी विचारकों ने ‘ राज्य ‘  के स्थान पर ‘ राजनीतिक व्यवस्था ‘ Political System शब्द का प्रयोग करने की सलाह दी है । यह सलाह सराहनीय Commendable है , क्योंकि इस अवधारणा में राज्य के कानूनी पक्ष के स्थान पर समाज की अन्य क्रियाओं व प्रक्रियाओं के अध्ययन पर बल दिया गया है । आधुनिक कल्याणकारी राज्य में तो इस अवधारणा का महत्वपूर्ण स्थान हैं ।

राजनीतिक व्यवस्था की अवधारणा की त्रुटियां / दोष Important Defects of Political System in India

आधुनिक कल्याणकारी राज्य में तो इस अवधारणा का महत्वपूर्ण स्थान हैं । परन्तु इतना होते हुए भी राजनीतिक व्यवस्था Political System में अनेक त्रुटियां Defects पाई जाती है , जिनका विवरण निम्नलिखित हैं –

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

1. राजनीति का अध्ययन इतिहास के संदर्भ में The study of politics in the context of history

राजनीति का अध्ययन इतिहास के संदर्भ में The study of politics in the context of history in Hindi- अमेरिकी विव्दान राजनीतिक के अध्ययन को इतिहास से हटाकर शुध्द अनुभवों पर आधारित बनाना चाहते हैं , जबकि इसका अध्ययन इतिहास की पृष्ठभूमि में किया जाना चाहिए । किसी भी देश की राजनीतिक व्यवस्था को समझने के लिए उसके ऐतिहासिक विकास, परंपराओं और सामाजिक परिस्थितियों का ज्ञान होना जरूरी है।

संविधान, कानूनों और राजनीतिक संस्थाओं के निर्माण के पीछे ऐतिहासिक घटनाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए राजनीति का अध्ययन केवल वर्तमान घटनाओं और अनुभवों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों और अनुभवों को भी शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़े – Gathbandhan Sarkar kya hota hain | गठबंधन सरकार कैसे बनती है?

2. कठिन शब्दावली का प्रयोग Use of difficult vocabulary

कठिन शब्दावली का प्रयोग Use of difficult vocabulary in Hindi– अमेरिकी विचारकों ने अपने विचारों को प्रकट करने के लिए कठिन शब्दो का प्रयोग किया है जो कि अनुचित Inappropriate हैं । कठिन शब्दों के प्रयोग के कारण राजनीतिक व्यवस्था की अवधारणा आम जनता की समझ से बाहर की वस्तु बन गई हैं । इसलिए इस सिद्धांत का अधिक विकास नहीं हो पाया ।अमेरिकी विचारकों द्वारा प्रयोग किए गए तकनीकी शब्दों को समझने के लिए विशेष राजनीतिक ज्ञान की आवश्यकता पड़ती थी।

इस प्रकार की भाषा ने राजनीतिक अध्ययन को सरल और व्यावहारिक बनाने के बजाय अधिक जटिल बना दिया।राजनीतिक विचारों को प्रभावी बनाने के लिए सरल, स्पष्ट और आसानी से समझ आने वाली भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़े– चंद्रयान मिशन क्या है ? India Moon Mission Details in Hindi

3. राजनीतिक व्यवस्था समाज से अलग नही Political system is not separate from society

राजनीतिक व्यवस्था समाज से अलग नही Political system is not separate from society in Hindi –राजनीतिक व्यवस्था के समर्थक अपनी विचारधारा में स्पष्ट नहीं है । कभी वे राजनीतिक व्यवस्था Political System को समाज का एक भाग मानकर उसका अध्ययन समाज के संदर्भ में करना चाहते हैं तो कभी इसे समाज से अलग मानकर इसका अध्ययन समाज के बिना किया जा सकता है । वास्तव में राजनीतिक व्यवस्था को समाज से पृथक नहीं किया जा सकता । समाज से अलग राजनीतिक व्यवस्था Political System का अध्ययन असंभव हैं ।

राजनीतिक व्यवस्था पर सामाजिक रीति-रिवाजों, परंपराओं, संस्कृति और जनमत का गहरा प्रभाव पड़ता है। समाज में होने वाले आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन राजनीतिक संस्थाओं के कार्यों को भी प्रभावित करते हैं। नागरिकों की आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को समझे बिना राजनीतिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। इसलिए राजनीतिक व्यवस्था का अध्ययन सामाजिक परिस्थितियों और मानवीय संबंधों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

और पढ़ें –