Disarmament Meaning, Definitions, Need, Objectives, Types , in Hindi- निशस्त्रीकरण का अर्थ,परिभाषाएं ,आवश्यकता ,उदेश्य , स्वरूप ,प्रकार

Disarmament:नि:शस्त्रीकरण अर्थ | उदेश्य | स्वरूप | प्रकार

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दे निःशस्त्रीकरण राजनीति विज्ञान

Disarmament नि:शस्त्रीकरण का अर्थ , परिभाषाएं , आवश्यकता ,उदेश्य – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कि सबसे बड़ी समस्या विश्व में शांति और सुरक्षा की स्थापना की हैं । इस समस्या के समाधान की आवश्यकता इसलिए और अधिक बढ़ गयी ,क्योंकि आज विश्व की शक्तियां अणु बम , हाइड्रोजन बम , नाइट्रोजन बम , रासायनिक बम शस्त्र Atomic bomb, hydrogen bomb, nitrogen bomb, chemical bomb weapons आदि नए नए भंडार विकसित करने में संलग्न हैं जिससे सम्पूर्ण विश्व मे आतंक का वातावरण बना हुआ हैं ।

Facebook PageFollow Us Now
YouTube ChannelSubscribe Now

Table of Contents विषय सूची

नि:शस्त्रीकरण का अर्थ Meaning of Disarmament in Hindi

साधारणता: नि:शस्त्रीकरण का अर्थ हथियारों के अस्तित्व और उनकी प्रकृति से उत्पन्न कुछ विशिष्ट खतरों को कम या नियंत्रित करने से है। नि:शस्त्रीकरण का लक्ष्य तो यह है कि जो भी हथियार इस समय उपस्थित हैं उनके प्रभाव को घटा दिया जाए।

नि:शस्त्रीकरण की परिभाषाएं Disarmament Definitions in Hindi

  • मोर्गेंथौ ( Morgenthou ) के अनुसार – नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य शस्त्रों की दौड़ समाप्त करने के लिए कुछ या सभी शास्त्रों को कम अथवा समाप्त कर देने से है।
  • वी.वी. डायिक ( V.V.Daiyke ) के अनुसार – सैन्य शक्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का नियंत्रण करने का प्रतिबंध लगाने को नि:शस्त्रीकरण कहा जाता है।

यह भी पढ़े –

नि:शस्त्रीकरण के विभिन्न स्वरूप Different Forms or Types of Disarmament in Hindi

नि:शस्त्रीकरण के विभिन्न स्वरूप इस प्रकार हैं –

सामान्य नि:शस्त्रीकरण Meaning of General Disarmament in Hindi

सामान्य नि:शस्त्रीकरण का अर्थ है जिसमें सभी संबंधित राष्ट्र भाग लेते हैं जैसे 1932 का विश्व नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन जिसमें लगभग सभी राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व था।

स्थानीय नि:शस्त्रीकरण Meaning of Local Disarmament in Hindi

स्थानीय नि:शस्त्रीकरण का अर्थ है जिसमें सीमित या कुछ राष्ट्र सम्मिलित होते हैं जैसे जनवरी 1985 में संपन्न नई दिल्ली का नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन जिसमें भारत सहित केवल 6 देशों ने भाग लिया था।

मात्रात्मक नि:शस्त्रीकरण Meaning of Quantitative Disarmament in Hindi

मात्रात्मक नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य सभी प्रकार के शस्त्रीकरण पर नियंत्रण से है।

गुणात्मक नि:शस्त्रीकरण Meaning of Qualitative Disarmament in Hindi

गुणात्मक नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य है किन्ही विशेष प्रकार के शस्त्रों में कटौती करना।

व्यापक नि:शस्त्रीकरण Meaning of Complete Disarmament in Hindi

व्यापक नि:शस्त्रीकरण का अर्थ सभी प्रकार की शस्त्रों या हथियारों पर प्रतिबंध लगाने से है।

यह भी पढ़े –

नि:शस्त्रीकरण की आवश्यकता एवं उद्देश्य Disarmament Need and Objectives in Hindi

नि:शस्त्रीकरण को विश्व में शांति स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। संक्षेप में नि:शस्त्रीकरण की आवश्यकता एवं उद्देश्य इस प्रकार है-

शांति की स्थापना के लिए For Establishment of Peace

नि:शस्त्रीकरण की धारणा में विश्व शांति और सुरक्षा की आशाएं निहित है। शस्त्रास्त्र राष्ट्र की विदेश नीति को सैनिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं जिससे युद्ध और संघर्ष की संभावनाएं सदा जीवित ,जागृत और प्रबल रहती है।

राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए For National Existence

नि:शस्त्रीकरण की मांग का एक आधार राष्ट्रहित भी है चूंकि आणविक युद्ध की भयंकरता और विनाशकारी शक्ति सभी राष्ट्रों को सर्वनाश की चपेट में ले लेगी। अतः छोटे बड़े सभी राष्ट्र राष्ट्रीय स्वार्थ में अर्थात अपने अपने अस्तित्व के लिए नि:शस्त्रीकरण की मांग करते हैं।

यह भी पढ़े –

आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए For Opening the way of Economic Development

नि:शस्त्रीकरण के पक्ष में यह आर्थिक तर्क प्रस्तुत किया जाता है कि जो धन शस्त्रीकरण में राष्ट्रों द्वारा खर्च किया जाता है उस धन को विश्व के औद्योगिकरण के क्षेत्र में लगाया जाए तो मानव समाज की समृद्धि एवं आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

नैतिक वातावरण के निर्माण के लिए For Formation of Moral Environment

नि:शस्त्रीकरण नैतिक रुप से भी आवश्यक है क्योंकि किसी भी राष्ट्र को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अन्य राष्ट्र की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य तथा जीवन को रेडियो सक्रियता की धूल और सामरिक तैयारी द्वारा अनेक खतरो में डालें । अतः सैद्धांतिक रूप से नैतिक आधार पर नि:शस्त्रीकरण का विचार उचित है।

आण्विक संकट से बचने के लिए For Safety of Atomic Danger

आधुनिक समय में आण्विक युद्ध एवं विनाश से बचने के लिए एकमात्र मार्ग शस्त्रों पर प्रभावशाली नियंत्रण या नि:शस्त्रीकरण ही है। नि:शस्त्रीकरण के फलस्वरूप प्रथम तो कोई भी राष्ट्र तुरंत एवं व्यवस्थित रूप से युद्ध करने में असमर्थ हो जाएगा और दूसरे राष्ट्रों के मध्य द्वेषपूर्ण संबंधों में कमी हो जाने से राष्ट्रीय हितों के पारस्परिक समायोजन के अनुकूल वातावरण बन जाएगा। युद्ध की निरंतर संभावनाओं एवं आकांक्षाओं से बचने का एकमात्र मार्ग नि:शस्त्रीकरण ही है।

यह भी पढ़े –

FAQs About the Disarmament in Hindi

प्रश्न-1.नि:शस्त्रीकरण का अर्थ क्या हैं ? What is the meaning of disarmament in Hindi?

उत्तर- साधारणता: नि:शस्त्रीकरण का अर्थ हथियारों के अस्तित्व और उनकी प्रकृति से उत्पन्न कुछ विशिष्ट खतरों को कम या नियंत्रित करने से है। नि:शस्त्रीकरण का लक्ष्य तो यह है कि जो भी हथियार इस समय उपस्थित हैं उनके प्रभाव को घटा दिया जाए।

प्रश्न-2.नि:शस्त्रीकरण की दो परिभाषाएं । Two definitions of disarmament in Hindi.

उत्तर- 1.मोर्गेंथौ ( Morgenthou ) के अनुसार – नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य शस्त्रों की दौड़ समाप्त करने के लिए कुछ या सभी शास्त्रों को कम अथवा समाप्त कर देने से है।
2.वी.वी. डायिक ( V.V.Daiyke ) के अनुसार – सैन्य शक्ति से संबंधित किसी भी प्रकार का नियंत्रण करने का प्रतिबंध लगाने को नि:शस्त्रीकरण कहा जाता है।

प्रश्न-3.नि:शस्त्रीकरण के विभिन्न स्वरूप कौन से है ? What are the various forms of disarmament in Hindi?

उत्तर- नि:शस्त्रीकरण के निम्नलिखित स्वरूप हैं – सामान्य नि:शस्त्रीकरण,स्थानीय नि:शस्त्रीकरण,गुणात्मक नि:शस्त्रीकरण ,मात्रात्मक नि:शस्त्रीकरण , व्यापक नि:शस्त्रीकरण ।

प्रश्न-4.सामान्य नि:शस्त्रीकरण से क्या तात्पर्य हैं ? What is meant by general disarmament in Hindi?

उत्तर- सामान्य नि:शस्त्रीकरण का अर्थ है जिसमें सभी संबंधित राष्ट्र भाग लेते हैं जैसे 1932 का विश्व नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन जिसमें लगभग सभी राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व था।

प्रश्न-5.स्थानीय नि:शस्त्रीकरण का क्या अर्थ हैं ? What is the meaning of local disarmament in Hindi?

उत्तर- स्थानीय नि:शस्त्रीकरण का अर्थ है जिसमें सीमित या कुछ राष्ट्र सम्मिलित होते हैं जैसे जनवरी 1985 में संपन्न नई दिल्ली का नि:शस्त्रीकरण सम्मेलन जिसमें भारत सहित केवल 6 देशों ने भाग लिया था।

प्रश्न-6.मात्रात्मक नि:शस्त्रीकरण से क्या तात्पर्य हैं ? What is meant by quantitative disarmament in Hindi?

उत्तर- मात्रात्मक नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य सभी प्रकार के शस्त्रीकरण पर नियंत्रण से है।

प्रश्न-7.गुणात्मक नि:शस्त्रीकरण से क्या तात्पर्य है ? What is meant by qualitative disarmament in Hindi?

उत्तर- गुणात्मक नि:शस्त्रीकरण से तात्पर्य है किन्ही विशेष प्रकार के शस्त्रों में कटौती करना।

प्रश्न-8.व्यापक नि:शस्त्रीकरण का क्या अर्थ है ? What is meant by comprehensive disarmament in Hindi?

उत्तर- व्यापक नि:शस्त्रीकरण का अर्थ सभी प्रकार की शस्त्रों या हथियारों पर प्रतिबंध लगाने से है।

प्रश्न-9.नि:शस्त्रीकरण को आर्थिक विकास के लिए जरूरी क्यों माना जाता हैं ? Why is disarmament considered essential for economic development in Hindi?

उत्तर- नि:शस्त्रीकरण के पक्ष में यह आर्थिक तर्क प्रस्तुत किया जाता है कि जो धन शस्त्रीकरण में राष्ट्रों द्वारा खर्च किया जाता है उस धन को विश्व के औद्योगिकरण के क्षेत्र में लगाया जाए तो मानव समाज की समृद्धि एवं आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

प्रश्न-10.राष्ट्रीय अस्तित्व के लिए नि:शस्त्रीकरण क्यों आवश्यक हैं ? Why is disarmament necessary for national survival in Hindi?

उत्तर- नि:शस्त्रीकरण की मांग का एक आधार राष्ट्रहित भी है चूंकि आणविक युद्ध की भयंकरता और विनाशकारी शक्ति सभी राष्ट्रों को सर्वनाश की चपेट में ले लेगी। अतः छोटे बड़े सभी राष्ट्र राष्ट्रीय स्वार्थ में अर्थात अपने अपने अस्तित्व के लिए नि:शस्त्रीकरण की मांग करते हैं।

प्रश्न-11.नि:शस्त्रीकरण का उद्देश्य क्या है ? What is the objective of disarmament in Hindi?

उत्तर- नि:शस्त्रीकरण की धारणा में विश्व शांति और सुरक्षा की आशाएं निहित है। शस्त्रास्त्र राष्ट्र की विदेश नीति को सैनिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं जिससे युद्ध और संघर्ष की संभावनाएं सदा जीवित ,जागृत और प्रबल रहती है।

प्रश्न-12.नैतिक वातावरण के निर्माण के लिए नि:शस्त्रीकरण क्यों आवश्यक हैं ? Why is disarmament necessary for creating an ethical environment in Hindi?

उत्तर- नि:शस्त्रीकरण नैतिक रुप से भी आवश्यक है क्योंकि किसी भी राष्ट्र को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अन्य राष्ट्र की वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य तथा जीवन को रेडियो सक्रियता की धूल और सामरिक तैयारी द्वारा अनेक खतरो में डालें । अतः सैद्धांतिक रूप से नैतिक आधार पर निशस्त्रीकरण का विचार उचित है।

प्रश्न-13.नि:शस्त्रीकरण की आवश्यकता क्यों हैं ? Why is disarmament necessary in Hindi?

उत्तर- आधुनिक समय में आण्विक युद्ध एवं विनाश से बचने के लिए एकमात्र मार्ग शस्त्रों पर प्रभावशाली नियंत्रण या नि:शस्त्रीकरण ही है। नि:शस्त्रीकरण के फलस्वरूप प्रथम तो कोई भी राष्ट्र तुरंत एवं व्यवस्थित रूप से युद्ध करने में असमर्थ हो जाएगा और दूसरे राष्ट्रों के मध्य द्वेषपूर्ण संबंधों में कमी हो जाने से राष्ट्रीय हितों के पारस्परिक समायोजन के अनुकूल वातावरण बन जाएगा। युद्ध की निरंतर संभावनाओं एवं आकांक्षाओं से बचने का एकमात्र मार्ग नि:शस्त्रीकरण ही है।

और पढ़े –