तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति The Nature of Comparative Politics- तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति को लेकर राजनीति विज्ञान के विद्वानों में मतभेद है । यह सत्य हैं की अपनी प्रकृति के अनुसार तुलनात्मक राजनीति एक स्वतंत्र अनुशासन Independent Discipline हैं । फिर भी विद्वानों द्वारा इसकी प्रकृति संबंधी अग्रलिखित दो धारणाओं की चर्चा की गई है ।
| Facebook Page | Follow Us Now |
| YouTube Channel | Subscribe Now |
तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति Comparative Politics Nature in Hindi
तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति इस प्रकार है –
तुलनात्मक राजनीति लम्बात्मक तुलना के रूप में Comparative politics as longitudinal comparison in Hindi-
इस विचार के समर्थकों का कहना है कि तुलनात्मक राजनीति एक ही देश मे स्थित विभिन्न स्तरों पर स्थापित सरकारों व उनको प्रभावित करने वाले राजनीतिक व्यवहारों का तुलनात्मक विश्लेषण Comparative analysis of political behavior व अध्ययन हैं ।
प्रत्येक राज्य में कई स्तरों पर सरकारें होती है , जैसे राष्ट्रीय National, प्रान्तीय Provincial, एवं स्थानीय सरकारें Local Governments आदि । इस धारणा के अनुसार तुलनात्मक राजनीति का सम्बंध इस प्रकार की एक ही देश मे स्थित विभिन्न सरकारों – राष्ट्रीय , प्रांतीय , एवं स्थानीय सरकारों की आपस मे तुलना से है । अतः तुलनात्मक राजनीति एक ही देश की विभिन्न सरकारों की लम्बात्मक तुलना हैं ।
परन्तु तुलनात्मक राजनीति की यह परिभाषा ठीक नहीं है और तुलनात्मक राजनीति को एक ही देश की विभिन्न सरकारों की लम्बात्मक तुलना Longitudinal Comparison मानना गलत हैं क्योंकि किसी देश की राष्ट्रीय सरकार National Government की स्थापना करना संभव नही है । और न ही इस प्रकार के अध्ययन से राजनीतिक व्यवहार की वास्तविकताओं Realities को समझने में इससे कोई सहायता मिलती हैं ।
यह भी पढ़ें –
- Comparative Politics: तुलनात्मक राजनीति की 9 उपयोगिता
- Comparative Politics: तुलनात्मक शासन तथा तुलनात्मक राजनीति में अंतर
दोनों के मध्य निम्नलिखित तीन समानताएं दिखाई पड़ती हैं The following three similarities can be observed between the two-
शक्ति की समानता Equality of Power In Hindi
शक्ति की समानता Meaning of Equality of Power in Hindi- हर प्रकार की सरकार के संगठन Government Organizations को बनाये रखने के लिये कुछ न कुछ शक्ति अनिवार्य होती है और प्रत्येक सरकार कम या अधिक मात्रा में शक्ति का प्रतिक होती हैं । ऐसी शक्ति राष्ट्रीय और आंशिक सरकारों Partial Governments में भी विधमान होती है । परन्तु दोनों सरकारों की शक्तियों की तुलना करने पर यह स्पष्ट हो जाता हैं कि राष्ट्रीय सरकार के पास शक्तियां अधिक होती हैं और उसे कार्य भी अधिक महत्वपूर्ण करने पड़ते हैं ।
जैसे समस्त राष्ट्र में शांति और व्यवस्था को बनाए रखना Maintaining order, अखंडता की रक्षा करना Protecting Integrity, कल्याणकारी योजनाओं Welfare schemes को लागू करना आदि कार्य राष्ट्रीय सरकार के होते है । जिन्हें पूरा करने के लिए उसके पास अधिक आर्थिक और राजनीतिक शक्ति होती हैं । ऐसी शक्ति स्थानीय या आंशिक सरकारों के पास नही होती हैं ।
आर्थिक साधनों की समानता Equality of economic resources in Hindi
आर्थिक साधनों की समानता Equality of economic resources- वैसे देखा जाए तो राष्ट्रीय National एवं स्थानीय सरकारों Local Governments में आर्थिक साधनों की समानता लगती हैं । क्योंकि आर्थिक साधन दोनों ही प्रकार की सरकारों के पास होते है फिर भी आर्थिक साधनों की समानता अपने मे कोई तुलनात्मक अध्ययन के लिए उपयोगी नहीं हो सकती । राष्ट्रीय सरकार के आर्थिक साधनों को स्रोत Source और आकार Size की दृष्टि से देखे तो यह बहुत व्यापक दिखाई देते हैं । जिनका संबंध प्रत्यक्ष Direct व अप्रत्यक्ष Indirect रूप Forms से राज्य के हर व्यक्तित्व स्थान से है जबकि स्थानीय सरकारों के साधन सीमित होते हैं ।
नियमों की समानता Uniformity of rules in Hindi
नियमों की समानता Uniformity of rules- हर प्रकार की सरकार में संगठन Organization व संचालन Operation के लिए नियमों का होना आवश्यक है । इन नियमों की समानता के आधार पर उनकी तुलना भी की जा सकती हैं । परन्तु यदि गहराई से अध्ययन किया जाए तो यह स्पष्ट होगा कि इन दोनों के नियमों में समानता कम और असमानता अधिक है ।
यह भी पढ़ें –
- Public Administration: लोक प्रशासन अर्थ |परिभाषा|प्रकृति
- Bureaucracy: नौकरशाही के 10 दोष | दोषों को दूर करने के सुझाव
तुलनात्मक राजनीति अम्बरांतीय तुलना के रूप में Comparative politics as cross-national comparison in Hindi-
तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति सम्बंधी दूसरी धारणा के अनुसार तुलनात्मक राजनीति राष्ट्रीय सरकारों का अम्बरांतीय Ambarantiya तुलनात्मक अध्ययन हैं । आधुनिक विद्वान प्रायः इसी धारण का समर्थन करते हैं क्योंकि तुलनात्मक राजनीति के उद्देश्यों की पूर्ति इसी प्रकार की तुलना से होती हैं ।
इनमें निम्नलिखित दो समानताएं दिखाई देती हैं Following two similarities can be observed in them-
एक ही देश की राष्ट्रीय सरकारों की ऐतिहासिक तुलना Historical comparison of national governments within the same country in Hindi
एक ही देश की राष्ट्रीय सरकारों की ऐतिहासिक तुलना Historical comparison of national governments within the same country – तुलनात्मक राजनीति किसी भी देश की वर्तमान शासन व्यवस्था भूतकाल में घटी घटनाओं तथा प्रयत्नों का परिणाम होती हैं और उसे उसके अतीत से पूर्णतः अलग नहीं किया जा सकता । एक ही देश मे जो विभिन्न राष्ट्रीय सरकारें हुई है उनका तुलनात्मक अध्ययन आवश्यक भी हैं । क्योंकि इसी अतीत के ज्ञान के संदर्भ Contexts of knowledge में वर्तमान राजनीतिक व्यवहार की प्रकृति को समझना संभव है ।
जैसा भारत के वर्तमान संविधान पर स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले की शासन व्यवस्था की गहरी छाप Deep Impression हैं । इंग्लैंड का संविधान तो क्रमिक विकास Gradual Development का ही परिणाम है । परंतु यहाँ यह भी स्पष्ट हैं कि एक ही देश की विभिन्न कालों की राष्ट्रीय सरकारों तथा राजनीतिक संस्थाओं , प्रक्रियाओं एवं राजनीतिक व्यवहारों में शत प्रतिशत समानता नहीं मिल सकती हैं । इसमें थोड़ी बहुत असमानता अवश्य मिलेगी ।
यह भी पढ़ें –
- Civil Services : सिविल सेवाएं परिभाषाएं | वर्गीकरण | लाभ | प्रकार
- Position Classification: पद वर्गीकरण के 15 गुण और दोष
समकालीन विश्व मे व्याप्त राष्ट्रीय सरकारों की अम्बरांतीय तुलना A cross-national comparison of national governments in the contemporary world in Hindi
समकालीन विश्व मे व्याप्त राष्ट्रीय सरकारों की अम्बरांतीय तुलना A cross-national comparison of national governments in the contemporary world- तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति सम्बंधी धारणा यह हैं कि यह समकालीन विश्व में प्रचलित राष्ट्रीय सरकारों का तुलनात्मक अध्ययन हैं । इससे हर विचित्र Weird राजनीतिक घटना का स्पष्टीकरण Explanation किया जा सकता है और इस प्रकार राजनीतिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं की प्रकृति और कार्य विधि को समझा जा सकता है ।
तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति के कुछ अन्य तथ्य यह भी है There are also some other aspects regarding the nature of comparative politics in Hindi-
1. तुलनात्मक राजनीति में विभिन्न Various राजनीतिक प्रणालियों के मूल्यों की तुलना भी की जाती हैं ।
2. तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक क्रिया -कलापों Activities, राजनीतिक प्रक्रिया Political Process, और सत्ता Power का अध्ययन किया जाता हैं ।
3. तुलनात्मक राजनीति पश्चिमी Western, गैर-पश्चिमी Non-Western, और साम्यवादी देशों Communist Countries की संस्थाओं का तुलनात्मक विश्लेषण हैं ।
4. तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक संस्थाओं की अपेक्षा मानव स्वभाव Human Nature, उनकी परिस्थितियों और व्यवहार के अध्ययन को अधिक महत्व प्रदान Provision किया जाता हैं ।
FAQs- About The Nature of Comparative Politics in Hindi
प्रश्न 1.तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति कैसी हैं ?What is the nature of comparative politics in Hindi ?
उत्तर- 1. तुलनात्मक राजनीति में विभिन्न राजनीतिक प्रणालियों के मूल्यों की तुलना भी की जाती हैं ।
2. तुलनात्मक राजनीति में राजनीतिक क्रिया-कलापों, राजनीतिक प्रक्रिया और सत्ता का अध्ययन किया जाता हैं।
प्रश्न 2.राष्ट्रीय सरकारों की अम्बरांतीय तुलना से क्या तात्पर्य हैं ?What is meant by cross-national comparison of national governments in Hindi ?
उत्तर- तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति सम्बंधी धारणा यह हैं कि यह समकालीन विश्व Contemporary World में प्रचलित राष्ट्रीय सरकारों का तुलनात्मक अध्ययन हैं। इससे हर विचित्र राजनीतिक घटना का स्पष्टीकरण किया जा सकता है और इस प्रकार राजनीतिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं की प्रकृति और कार्य विधि को समझा जा सकता है।
प्रश्न 3.एक ही देश की राष्ट्रीय सरकारों की ऐतिहासिक तुलना से क्या तात्पर्य हैं ?What is meant by a historical comparison of national governments within the same country in Hindi ?
उत्तर- तुलनात्मक राजनीति किसी भी देश की वर्तमान शासन व्यवस्था भूतकाल में घटी घटनाओं तथा प्रयत्नों Efforts का परिणाम होती हैं और उसे उसके अतीत से पूर्णतः अलग नहीं किया जा सकता । एक ही देश मे जो विभिन्न राष्ट्रीय सरकारें हुई है उनका तुलनात्मक अध्ययन आवश्यक भी हैं । क्योंकि इसी अतीत के ज्ञान के संदर्भ में वर्तमान राजनीतिक व्यवहार की प्रकृति The nature of political behaviour को समझना संभव है।
प्रश्न 4.तुलनात्मक राजनीति अम्बरांतीय तुलना से क्या समझते हैं ?What is meant by cross-national comparison in comparative politics in Hindi ?
उत्तर- तुलनात्मक राजनीति की प्रकृति सम्बंधी दूसरी धारणा के अनुसार तुलनात्मक राजनीति राष्ट्रीय सरकारों का अम्बरांतीय तुलनात्मक अध्ययन हैं । आधुनिक विद्वान प्रायः इसी धारण का समर्थन करते हैं क्योंकि तुलनात्मक राजनीति के उद्देश्यों की पूर्ति इसी प्रकार की तुलना से होती हैं ।
प्रश्न 5.तुलनात्मक राजनीति लम्बात्मक तुलना से क्या समझते हैं ?What is meant by longitudinal comparison in comparative politics in Hindi ?
उत्तर- प्रत्येक राज्य में कई स्तरों पर सरकारें होती है , जैसे राष्ट्रीय National, प्रान्तीय Provincial एवं स्थानीय Local सरकारें आदि । इस धारणा के अनुसार तुलनात्मक राजनीति का सम्बंध इस प्रकार की एक ही देश मे स्थित विभिन्न सरकारों – राष्ट्रीय , प्रांतीय , एवं स्थानीय सरकारों की आपस मे तुलना से है । अतः तुलनात्मक राजनीति एक ही देश की विभिन्न सरकारों की लम्बात्मक तुलना Longitudinal Comparison हैं ।
और पढ़ें –
- Gathbandhan Sarkar kya hota hain | गठबंधन सरकार कैसे बनती है?
- India-China Relations : भारत-चीन संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- Future of Democracy in India भारतीय लोकतंत्र का भविष्य
- India-SriLanka Relations : भारत-श्रीलंका संबंध इतिहास से वर्तमान तक
- India-Nepal Relations: भारत-नेपाल संबंध इतिहास से वर्तमान तक

