Parliamentary Systems suggestions to remove the defects of indian parliamentary system in hindi

Parliamentary System : संसदीय प्रणाली के दोषों को दूर करने के सुझाव

राजनीति विज्ञान पार्लियामेंट्री सिस्टम

Indian Parliamentary System -Problems ,Issues, Suggestions to remove the defects in hindi -भारत में संसदीय प्रणाली को कार्य करते हुए अर्धशताब्दी से अधिक वर्ष हो चुके हैं ,परन्तु यहाँ पर यह प्रणाली इतनी अधिक सफल नहीं हुई जितनी कि इंग्लैंड में हुई हैं । इसका मुख्य कारण यह हैं कि इसमें अनेक त्रुटियां एवं दोष मैजूद हैं और कई बार तो भारत में इस प्रणाली की सफलता के बारे में शंकाएँ प्रकट की जाती हैं ।

Table of Contents विषय सूची

भारतीय संसदीय शासन प्रणाली के दोषों को दूर करने के सुझाव ( Suggestions to remove the defects of Indian Parliamentary System )

भारतीय संसदीय शासन प्रणाली की सफलता के लिए इसके कुछ बाधाओं को दूर करना आवश्यक हैं । इसके दोषों को दूर करने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते है –

1 ) द्वि – दलीय प्रणाली की तरफ प्रगति Progress towards Bi – Party System

द्वि – दलीय प्रणाली की तरफ प्रगति Progress towards Bi – Party System in Hindi -संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि हमारे देश में हम द्वि – दलीय प्रणाली की व्यवस्था को विकसित करने की ओर अग्रसर हों ताकि देश में स्थिर सरकार की स्थापना हो सके एवं विरोधी दल भी प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम हो सके  

यह भी पढ़ें –

2 ) स्वस्थ परम्पराएं Healthy Convention

स्वस्थ परम्पराएं Healthy Convention-इंग्लैंड की भांति भारत में भी हमें अच्छी परम्पराओं की स्थापना करनी चाहिए , जैसे कि कर्मठ , शिष्टाचारयुक्त एवं ईमानदार प्रतिनिधि ही संसद में पहुँचे । लेकिन ऐसी स्वच्छ परम्पराओं को विकसित करने में राजनीतिक दलों को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी ।

3 ) संसद सदस्यों का उचित प्रशिक्षण Proper Training of Parliamentarians

संसद सदस्यों का उचित प्रशिक्षण Proper Training of Parliamentarians-देश की संसद का एक समागम करोड़ो रूपये का बोझ देशवासियों पर डालता हैं , परन्तु भारत में कई संसद सदस्य इसकी बैठकों में जाने तक का कष्ट भी नहीं करते । यदि संयोग से संसद के अधिवेशन के दौरान पहुँच भी जाते हैं तो अधिकांश सदस्यों को संसदीय शिष्टाचार का ही ज्ञान नहीं होता । इसलिए हमें संसद के अधिवेशनों के दौरान असंसदीय व्यवहार के रूप में संसद सदस्यों के बीच गाली – गलौच , मार -पीट एवं तोड़ा – फोड़ी इत्यादि की घटनाएं आम रूप में देखने एवं सुनने को मिलती हैं । इसलिए उनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन समय – समय पर आयोजित करने चाहिए ।

यह भी पढ़ें –

4 ) अध्यादेशों का त्याग To Avoid Ordinances

अध्यादेशों का त्याग To Avoid Ordinances-एक स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था में अध्यादेशों द्वारा कानून का निर्माण एक तरफ से स्वेच्छाचारी एवं निरंकुश शासन का पर्याय माना जाता हैं क्योंकि उसमें जनमत की इच्छाएं निहित न होकर सत्ता पक्ष के स्वार्थ ही निहित होते हैं । इस प्रकार सत्ता पक्ष का ऐसा व्यवहार संसदीय शासन के प्रतिकूल माना जाता हैं । अतः संसदीय शासन की सफलता तभी सम्भव हैं जब हम अध्यादेशों के द्वारा कानून न बनाकर संसद या विधानमण्डल के द्वारा ही शासन संबंधी कानून का निर्माण हों ।

5 ) सभापति का निष्पक्ष दृष्टिकोण Impartial Attitude of Speaker

सभापति का निष्पक्ष दृष्टिकोण Impartial Attitude of Speaker-जिस तरह इंग्लैंड का स्पीकर न केवल अपनी निष्पक्षता की पहचान रखता है बल्कि ब्रिटिश संसदीय शासन प्रणाली के संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं । यदि हमें भी भारतीय संसदीय शासन प्रणाली को सफल बनाना हैं तो हमें भी भारतीय स्पीकर के व्यक्तित्व को उसी प्रकार की निष्पक्षता के रूप में उभारना होगा ।

यह भी पढ़ें –

6 ) राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण Check on Criminalization of Politics

राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण Check on Criminalization of Politics-भारतीय राजनीति का बढ़ता अपराधीकरण भी भारतीय संसदीय व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं । अतः आवश्यकता इस बात की हैं कि समस्त राजनीतिक दल एवं उनके प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति उनका प्रत्याशी न बन पाए ।

दोस्तों इस – पोस्ट के माध्यम से हमने आपको भारतीय संसदीय प्रणाली की सफलता में रुकावट बनने वाले दोषों को दूर करने के सुझाव दिए हैं । उम्मीद हैं यह पोस्ट आपको पसंद आएगी । ऐसे ही रोचक जानकारियां प्राप्त करने के लिए ज्ञान फॉरएवर पर बने रहे ।  

FAQs: Indian Parliamentary System: Major Defects and Suggestions for Reforms in Hindi

द्वि -दलीय प्रणाली क्या हैं ?

संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि हमारे देश में हम द्वि – दलीय प्रणाली की व्यवस्था को विकसित करने की ओर अग्रसर हों ताकि देश में स्थिर सरकार की स्थापना हो सके एवं विरोधी दल भी प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम हो सके।

संसद सदस्यों का उचित प्रशिक्षण क्यों जरुरी हैं ?

संसद सदस्यों का उचित प्रशिक्षण -देश की संसद का एक समागम करोड़ो रूपये का बोझ देशवासियों पर डालता हैं , परन्तु भारत में कई संसद सदस्य इसकी बैठकों में जाने तक का कष्ट भी नहीं करते । यदि संयोग से संसद के अधिवेशन के दौरान पहुँच भी जाते हैं तो अधिकांश सदस्यों को संसदीय शिष्टाचार का ही ज्ञान नहीं होता । इसलिए हमें संसद के अधिवेशनों के दौरान असंसदीय व्यवहार के रूप में संसद सदस्यों के बीच गाली – गलौच , मार -पीट एवं तोड़ा – फोड़ी इत्यादि की घटनाएं आम रूप में देखने एवं सुनने को मिलती हैं । इसलिए उनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन समय – समय पर आयोजित करने चाहिए ।

राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण कैसे करें ?

राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण -भारतीय राजनीति का बढ़ता अपराधीकरण भी भारतीय संसदीय व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं । अतः आवश्यकता इस बात की हैं कि समस्त राजनीतिक दल एवं उनके प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति उनका प्रत्याशी न बन पाए ।

सभापति का निष्पक्ष दृष्टिकोण क्या हैं ?

सभापति का निष्पक्ष दृष्टिकोण-जिस तरह इंग्लैंड का स्पीकर न केवल अपनी निष्पक्षता की पहचान रखता है बल्कि ब्रिटिश संसदीय शासन प्रणाली के संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं । यदि हमें भी भारतीय संसदीय शासन प्रणाली को सफल बनाना हैं तो हमें भी भारतीय स्पीकर के व्यक्तित्व को उसी प्रकार की निष्पक्षता के रूप में उभारना होगा ।

अध्यादेशों का त्याग का अर्थ हैं ?

अध्यादेशों का त्याग To Avoid Ordinances-एक स्वच्छ लोकतांत्रिक व्यवस्था में अध्यादेशों द्वारा कानून का निर्माण एक तरफ से स्वेच्छाचारी एवं निरंकुश शासन का पर्याय माना जाता हैं क्योंकि उसमें जनमत की इच्छाएं निहित न होकर सत्ता पक्ष के स्वार्थ ही निहित होते हैं । इस प्रकार सत्ता पक्ष का ऐसा व्यवहार संसदीय शासन के प्रतिकूल माना जाता हैं । अतः संसदीय शासन की सफलता तभी सम्भव हैं जब हम अध्यादेशों के द्वारा कानून न बनाकर संसद या विधानमण्डल के द्वारा ही शासन संबंधी कानून का निर्माण हों ।

भारतीय संसदीय प्रणाली के दोषों को दूर करने के सुझाव बताएं।

इसके दोषों को दूर करने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते है -अध्यादेशों का त्याग , सभापति का निष्पक्ष दृष्टिकोण , राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण , राजनीतिक अपराधिकरण पर नियंत्रण

और पढ़ें –